Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगरा रेल मंडल कार्यालय पर वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता रैली का किया आयोजन - Nand Kesari || Top News || Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगरा रेल मंडल कार्यालय पर वृक्षारोपण एवं जन जागरूकता रैली का किया आयोजन

पर्यावरण दिवस- 2024 की थीम “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन” रखी गई*

Hindustan samaj आगरा – विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा मंडल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के तहत मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा आगरा मंडल कार्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल ने आगरा मंडल कार्यालय में पौधारोपण के साथ पर्यावरण जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया |मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियो व रेल कर्मचारियों को पर्यावरण की शपथ दिलाई गयी | इसके उपरांत गर्मियों में पक्षियों के लिए पेड़ो पर परिंडे लगाये गए | स्काउट एवं गाइड द्वारा पर्यावरण जागरूकता का संदेश बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रसारित किया गया। पेड़ों की कटाई से होने वाले दूष्प्रभाव के बारे में रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया गया। रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी,स्काउट एवं गाइड द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई । पर्यावरण संरक्षण के लिए यात्रियों की जागरूकता हेतु मंडल के रेलवे स्टेशनो पर ऑडियो, विडियो संदेश प्रसारित किये गये एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पर्यावरण शपथ प्रशासनिक कार्यालयों, स्टेशनों और डिपो सहित विभिन्न स्थानों पर ली गयी |विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा मंडल के आगरा छावनी,मथुरा जं., आगरा किला,राजा की मंडी,कोसीकला,धौलपुर स्टेशन पर पर्यावरण और विशिष्ट पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष के लिए सयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन” विषय पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें रेल कर्मचारियों,स्काउटस एवं गाइड्स के छात्रों ने भाग लिया।मथुरा जं. स्टेशन पर छात्रों एवं कर्मचारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन”पर्यावरण जागरूकता रैली को स्टेशन निदेशक द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया|
आगरा मंडल में भूमि क्षरण,सूखे और मरुस्थलीकरण की बढ़ती लहर को रोकने के लिए भूमि बहाली गतिविधियों के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं।

• यूपीपीसीबी से आगरा छावनी, आगरा किला और राजा की मंडी स्टेशनों के लिए वायु और जल अधिनियम के तहत संचालन के लिए समेकित सहमति प्राप्त की गई।मंडल में 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा सफलतापूर्वक मनाया गया।
• 302 कार्यक्रम आयोजित किए गए,मंडल में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
• पिछले वर्ष मंडल में विभिन्न स्थानों पर 191730 पौधे लगाये गये हैं।
• पिछले वर्ष मंडल में विभिन्न स्थानों पर 62072.5 वर्गमीटर हरित क्षेत्र विकसित किया गया है।
• पिछले वर्ष के दौरान मंडल के स्टेशन परिसरों के विभिन्न स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र (कुल क्षमता-1589.45) स्थापित किए गए हैं।
• पिछले वर्ष के दौरान मंडल के विभिन्न कार्यालयों, स्टेशन भवनों, डिपो आदि में 2146 बीएलडीसी पंखों को पारंपरिक पंखों से बदल दिया गया है।
• पिछले वर्ष के दौरान मंडल के विभिन्न कार्यालयों, स्टेशन भवनों, डिपो आदि में 36583 एलईडी लाइटों को सीएफएल/पारंपरिक लाइटों से बदला गया है।
• मंडल में अब तक 58 नग. विभिन्न स्टेशनों/कार्यालय भवनों/डिपो पर वर्षा जल संचयन संयंत्र स्थापित किये जा चुके हैं।
• मंडल में 04 नग. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (आगरा कैंट -2,आगरा किला -1,और कोसीकलां -1) स्थापित किए गए हैं जबकि एक मथुरा जं.स्टेशन पर स्थापना प्रक्रिया में है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा/श्री प्रनव कुमार तथा सभी शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş