Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर में गोबर गैस प्लांट की ट्रायल शुरू, 15 दिनों में मिलने लगेगी सीएनजी - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर में गोबर गैस प्लांट की ट्रायल शुरू, 15 दिनों में मिलने लगेगी सीएनजी

ग्वालियर। नगर निगम की आदर्श गौशाला में बनाए गए बायो कंप्रेस्ड सीएनजी प्लांट का ट्रायल प्रारंभ हो चुका है। 15 दिनों बाद सीएनजी उत्पादन होना प्रारंभ होने की उम्मीद की जा रही है। गौशाला में सीएनजी बनने से एक ओर जहां गौशाला स्वावलंबी होगी वहीं दूसरी ओर इससे प्राकृतिक खेती को भी बढावा मिलेगा। क्योंकि बायो सीएनजी प्लांट से निकलने वाली गोबर खाद का उपयोग किसान अपने खेतों में खेती के लिए कर सकेंगे।
निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने बताया कि 2 अक्टूबर को नगर निगम की आदर्श गौशाला में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से बनाए गए बायो कंप्रेस्ड सीएनजी प्लांट का प्रधानमंत्री ने वर्चुअली रूप से शुभारंभ किया था। इसके बाद नगर निगम और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा इस सीएनजी प्लांट का ट्रायल प्रारंभ किया गया है। 15 दिनों तक लगातार इस प्लांट का ट्रायल चलाया जाएगा। इस दौरान इसके अंदर बायो सीएनजी गैस बनना प्रारंभ हो जाएगी।
यह होगा लाभ
-प्रदेश की सर्वप्रथम गौशाला जहां बायो सीएनजी प्लांट के लगाए जाने से हर दिन 2000 किलो सीएनजी गैस का होगा उत्पादन
– 5 एकड क्षेत्रफल में लगाया गया है प्लांट
– 100 टन गीला कचरा जिसमें गोबर और सब्जी इत्यादि शामिल है, प्रतिदिन इनका होगा निस्तारण
– 25 टन प्रतिदिन मिलेगा जैविक खाद
– प्लांट से हर वर्ष होगी 6 करोड की आय
– बायो सीएनजी गैस से वाहन चलने पर पर्यावरण बनेगा स्वच्छ
– लगभग 10000 गायों की होगी उचित देखरेख
– गोबर का होगा उचित प्रसंस्करण एवं निस्तारण
– नालियों में गोबर जमा होने से मिलेगी मुक्ति
– सब्जी मण्डी एवं आमजनों के घरों से निकलने वाले गीले कचरे का होगा निस्तारण
-जैविक खेती को मिलेगा प्रोत्साहन
– किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगा खाद
– गौशाला स्वावलंबन में होगा सहयोग
शहर में सीवर एवं नालियों के जाम होने से मिलेगी निजात
नगर निगम द्वारा शहर में डेयरी संचालकों की डेयरियों से गोबर एकत्रित कर उसका उपयोग सीएनजी गैस बनाने में किया जाएगा। इसके कारण डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर को बनाने का सिलसिला खत्म होगा इससे नालियां और सीवर लाइनों के जाम होने से मुक्ति मिल जाएगी। इसका सीधा असर आमजनों के स्वास्थ्य, स्वच्छता पर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş