Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल, रविवार 3 नवंबर 2024 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल, रविवार 3 नवंबर 2024

प्ंाचांग-रविवार को चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे, जिससे चंद्रमा और गुरु ग्रह एक दूसरे से केंद्र भाव में रहेंगे और गजकेसरी योग बनेगा। गजकेसरी योग के साथ आज सौभाग्य योग और अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से आज वृषभ राशि वालों के घर में भाई दूज की वजह से हंसी मजाक का माहौल रहेगा और कन्या राशि वालों की खुशियां व सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। वहीं मिथुन राशि वाले वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आइए जानते हैं  सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशि: रविवार का दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आप अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। भाई दूज की वजह से घर में खुशियों का माहौल रहेगा और त्योहार की वजह से रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अगर आप आज कुछ बदलाव करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अगर कोई समस्या चल रही है, तो उसके कारण आज आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी सलाह लें। रविवार को जल में अक्षत डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशि: आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। भाई दूज की वजह से घर में हंसी मजाक का माहौल रहेगा और भाई-बहनों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज आप आसानी से कर पाएंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर अगर चिंतित हैं तो आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे। रविवार को सूर्यदेव को जल देते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप करते रहें।
मिथुन राशि: रविवार का दिन सामान्य रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। आज माता-पिता और उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। संतान की फिजूलखर्ची के कारण आज आप थोड़े चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा, जहां काफी मेहमान नवाजी देखने को मिलेगी। किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा नुकसान होने की आशंका बन रही है। रविवार को किसी बरगद पेड़ के पास जाकर उसके पत्ते पर अपनी इच्छा लिख दें। इसके बाद बहती जलधारा में बरगद के पत्ते को प्रवाहित कर दें।
कर्क राशि: भाग्य की दृष्टि से रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। भाई दूज की वजह से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा और किसी रिश्तेदार से धन प्राप्ति के मार्ग भी मिलेंगे। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा और बिजनस विस्तार की प्लानिंग भी करते नजर आएंगे। भाई बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज अपनी बुद्धि और विवेक से ही निर्णय लें, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आज बड़ी मात्रा में धन मिलने से आप खुश हो सकते हैं। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि: आज अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी। अगर आज आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो दिन उत्तम रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है, जिससे उनकी प्रगति बढ़ेगी। संतान के प्रति अपने सभी दायित्वों को पूरा करने में सफल रहेंगे और आपके मन का कुछ बोझ भी हल्का होगा। भाई दूज के मौके पर बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे और सभी अपने अपने कार्यों में काफी व्यस्त भी रहेंगे। बच्चे के करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय परिजनों के साथ हास्य-परिहास में व्यतीत करेंगे। जल में गुड़ व घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि: वालों की आज खुशियां व सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी और समाज के कई प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात भी कर सकते हैं। भाई दूज की वजह से घर में नए नए पकवान बनाए जाएंगे और किसी मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और किसी प्रॉपर्टी व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी। यदि आप साझेदारी में बिजनस चला रहे हैं तो आज आपको उसका सर्वोत्तम लाभ मिलेगा। आज आप लाभ प्राप्ति के लिए कार्यक्षेत्र में जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।
तुला राशि: रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। तुला राशि वालों की आज कई इच्छाएं पूरी होंगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों को आज शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ विशेष उपलब्धियां मिलेंगी। व्यापार में आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और आपकी सेहत में अच्छा सुधार भी आएगा। शाम के समय जीवनसाथी के लिए कोई उपहार या छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।
वृश्चिक राशि: आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आज आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच अगर आपसी मनमुटाव के कारण टकराव की स्थिति बनती है तो बेहतर होगा कि आप मौन रहें और वाणी की मधुरता बनाए रखें। आज धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। दोस्तों को कोई भी गुप्त बातें बताने से बचें अन्यथा मानहानि की आशंका बन रही है। विदेश से व्यापार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।
धनु राशि: रविवार का दिन खास रहने वाला है। आज गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी और ऑनलाइन शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। आज आप दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर कुछ पैसा खर्च करेंगे। भाई दूज की वजह से घर में सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और रिश्तेदारों के आने जाने की वजह से दिन खुशियों का माहौल भी रहेगा। भाई-बहनों के बीच आपसी रिश्ता मजबूत रहेगा और एक दूसरे को अच्छा गिफ्ट भी देंगे। शाम का समय दोस्तों व प्रियजनों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप करें।

मकर राशि: वालों का व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार के लिए आज आपको स्वयं निर्णय लेकर आगे बढ़ना होगा और अपने निर्णयों में किसी को शामिल नहीं करना होगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अपने और अपने परिवार की सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। भाई दूज के मौके पर जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा और ससुराल पक्ष से धन लाभ भी हो सकता है। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें और गायों को गुड़ खिलाएं।
कुंभ राशि: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। माता को आंखों से जुड़ी कोई समस्या है तो यह आपको परेशान कर सकती है। पैतृक संपत्ति बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने जा सकते हैं। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराएं।
मीन राशि: रविवार का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में नई भावनाओं का अनुभव होगा और जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। विद्यार्थियों को मानसिक भार से मुक्ति मिलती नजर आ रही है। आज किसी रिश्तेदार के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। अगर आज आप किसी संपत्ति का सौदा करें तो अपने माता-पिता से सलाह अवश्य कर लें। शाम के समय दोस्तों के साथ घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जो आपके बिजनस के लिए फायदेमंद रहेगी।घर के मुख्य दरवाजे पर घी के दो दीपक दरवाजे के दोनों तरफ रख दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş