Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
लोकायुक्त ब्रेकिंगः पुलिस सब को 5 हजार की इंस्पेक्टर रिश्वत लेते पकड़ा - Nand Kesari || Top News || Latest News

लोकायुक्त ब्रेकिंगः पुलिस सब को 5 हजार की इंस्पेक्टर रिश्वत लेते पकड़ा

ग्वालियर। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सब इंस्पेक्टर को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त टीम कार्रवाई कर रही थी।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने सुरेंद्र सिंह यादव उपनिरीक्षक थाना कोतवाली जिला मुरैना को पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। एसपी के अनुसार सत्या गुर्जर पुत्र विजेंद्र सिह गुर्जर निवासी सुखदेव वाली गली गोपालपुरा ने शिकायत की थी कि सुरेंद्र सिंह यादव उपनिरीक्षक थाना कोतवाली जिला मुरैना ने थाना कोतवाली मुरैना में दर्ज आपराधिक प्रकरण में लिखापढी करने एवं जेल नही भेजने के एवज में 20000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 5000 रुपये लेने पर सहमत हुआ। आवेदक की शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त द्वारा कराया गया तो सब इंस्पेक्टर द्वारा शिकायत कर्ता से 5000 रुपये रिश्वत की मांग करना प्रमाणित पाया गया। जिसके बाद जैसे ही रविवार को सत्या गुर्जर ने रिश्वत की रकम सब इंस्पेक्टर को थाना कोतवाली मुरैना परिसर में दी तो पहले से तैयार लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, इंस्पेक्टर कवींद्र सिंह , आराधना डेविस, बृजमोहन नरवरिया शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş virüsbet virusbet imajbet imajbet giriş