Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
उधारी के रुपए मांगने गये प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून मार डाला - Nand Kesari || Top News || Latest News

उधारी के रुपए मांगने गये प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून मार डाला

ग्वालियर। सोमवार को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करके महाराजपुरा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की सोमवार को हत्या कर दी। आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराकर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी धर्मवीर यादव भी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव के रहने वाले सुनील गुर्जर की गोली मारकर हत्या की गई है. सुनील गुर्जर का प्रॉपर्टी का काम भी था। उसने पुष्पेंद्र भदौरिया को रुपये दिए थे। इसी सिलसिले में वह पुष्पेंद्र सिंह भदोरिया से तकादा करने पहुंचा था । पुलिस के अनुसार यहां पुष्पेंद्र से उसका विवाद हुआ जिसके बाद पुष्पेंद्र और उसके आधा दर्जन साथियों ने सुनील पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें सुनील की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पेंद्र भी प्रॉपर्टी डीलर है और सुनील से रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका बीते कुछ दिनों से विवाद भी चल रहा था. घटना के बाद आरोपी अपने घरों में ताला डालकर मौके से फरार हो गए. आरोपियों ने सुनील पर आधा दर्जन राउंड फायरिंग की है. पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके से खाली खोकर भी बरामद हुए हैं। घटना स्थल महाराजपुर थाना क्षेत्र के शताब्दी पुरम ए ब्लॉक की है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक के भाई का कहना है कि सुनील रुपयों की वसूली के लिए अपने पार्टनर पुष्पेंद्र के यहां आया हुआ था । यही पुष्पेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर उसकी हत्या की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि घटना सोमवार की शाम पांच बजे की है। घटना में जो संदेही हैं उनका सुनील से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। संभवतरू सुनील यहां रुपए मांगने आता था और इसी दौरान इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है । पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *