Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
विधानसभा उपचुनाव-2024 : विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा उपचुनाव में मिलीं 38 शिकायतें - Nand Kesari || Top News || Latest News

विधानसभा उपचुनाव-2024 :  विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा उपचुनाव में मिलीं 38 शिकायतें

भोपाल। श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर एवं सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी विधानसभा में उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। यहां 13 नवंबर को मतदान होना है। विजयपुर व बुधनी विधानसभा उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, भोपाल को अब तक 38 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमे से 32 शिकायतों का तत्काल निराकरण कर दिया गया है। शेष 6 शिकायतों की जांच की जा रही है। विजयपुर से 26 व बुदनी से 12 शिकायतें आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुई हैं।
कलेक्टर श्योपुर किशोर कुमार कन्याल के स्थानांतरण के खिलाफ की गई शिकायत में यह पाया गया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता 15 अक्टूबर को लागू हुई, जबकि श्री कन्याल का स्थानांतरण प्रतिबंधित अवधि शुरू होने के पूर्व 10 अक्टूबर को राज्य शासन द्वारा किया गया। निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के नोटिफिकेशन की तिथि भी 29 अक्टूबर से प्रारंभ होने से उनका स्थानांतरण प्रतिबंधित अवधि के पूर्व ही होना पाया गया। अतः यह शिकायत जांच में तथ्यहीन पाई गई है।

एसडीएम, जनपद सीईओ को हटाने की आयोग ने की कार्रवाई
एसडीएम विजयपुर (जिला श्योपुर) उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ आयोग में शिकायत की गई थी। मामले की जांच कराने के बाद आयोग ने उदय सिंह सिकरवार का स्थानांतरण जिले से बाहर करने के निर्देश दिये थे। गुना जिले में पदस्थ तहसीलदार श्रीमती अमिता तोमर का राज्य शासन द्वारा प्रतिबंधित अवधि में श्योपुर जिले में स्थानांतरण किया गया था। श्रीमती तोमर के स्थानांतरण को लेकर शिकायत की गई। जिसके बाद निर्णय लेकर श्रीमती तोमर के स्थानांतरण के क्रियान्वयन को स्थगित किया गया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कराहल के सीईओ अशोक शर्मा के खिलाफ उनका मूल निवास विजयपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने की आयोग में शिकायत की गई थी। जांच उपरांत आयोग द्वारा जनपद सीईओ को हटाने के निर्देश दिए गए। एक अन्य शिकायत में एसडीएम बुधनी दिनेश सिंह तोमर के विरुद्ध की गई शिकायत जाँच उपरांत तथ्यहीन पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet perabet perabet giriş perabet perabet giriş