Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंजलि पलैया ने किया कई क्षेत्रों में जनसंपर्क - Nand Kesari || Top News || Latest News

भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंजलि पलैया ने किया कई क्षेत्रों में जनसंपर्क

ग्वालियर। वार्ड 39 में पार्षद उपचुनाव में भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अंजलि पलैया ने बुधवार को अपना जनसंपर्क वार्ड 39 के चुनाव कार्यालय से प्रारंभ किया। उसके बाद जातर गली, नालापट्टा, सात भाई की गोट, लोहागढ़ ,हरिजन बस्ती गोल पहाड़िया, पुलिस चौकी तक सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी श्रीमती अंजलि पलैया ने आमजनों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय जनता ने श्रीमती अंजलि पलैया का पुष्प माला पहनाकर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रीमती अंजलि पलैया ने कहा कि पिछली बार हुए पार्षद के चुनाव में वार्डवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से जीता था। मेरा आप सभी वार्डवासियों से आग्रह हैं की पुनरू भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान करें और ९ दिसंबर को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत भाजपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के झंडा बुलंद करने के संकल्प के साथ अपने अपने मतदान केंद्रों पर सजगता सक्रियता से पूरे प्राण पण के साथ जुटना हैं। मुझे आप सब पर पूरा भरोसा है। हम निश्चित रूप से वार्ड में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, वरिष्ठ नेता उदय अग्रवाल, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती ममता भीलवाड़ा, श्रीमती रमा जादौन, श्रीमती शीला दीक्षित, धीरज बंसल, गोविंद पटसरिया, प्रवीण पाल, ओमप्रकाश गुप्ता, नानक पाल, अमन गर्ग, श्रीमती सारिका नारले, अशोक साहू, विकास साहू, श्रीमती मधुलिका छीर सागर, डालचंद वर्मा, विवेक शर्मा, गौरव बाजपेई, भूषण नारले, जय बरवार, सुनील श्रीवास्तव, सुनील भदौरिया, निक्की वर्मा, योगेश, श्रीमती ज्योति इमले, रामहेत इमले सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet