Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर व्यापार मेले में सडक पर ठेले न लगाने की दी हिदायत, नहीं मानने पर वसूला जुर्माना - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर व्यापार मेले में सडक पर ठेले न लगाने की दी हिदायत, नहीं मानने पर वसूला जुर्माना

ग्वालियर नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। महाराज बाड़ा से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तथा मेला क्षेत्र में भी रोड पर सामान लगाने वालों पर कार्रवाई की गई।
मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज ग्वालियर व्यापार मेला में होकर जोन में ना लगाते हुए सड़क पर लगे हाथ ठेले एवं फड़ को हटवाया जाकर 14 हाथ ठेले जप्त किए गए। इसके साथ ही अतिक्रमणकारियों की 18 रसीद काटी जाकर 7,400 रूपये का जुर्माना किया जाकर जप्त सामान बापस किया गया । कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *