Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दतिया विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने दाखिल किया नामांकन - Nand Kesari || Top News || Latest News

दतिया विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने दाखिल किया नामांकन

उमंग सिंघार बोले- इस बार डमी कैंडिडट भी खड़ा किया
दतिया। विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह नामांकन दाखिल करने दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस बार कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन के साथ हुए वाक्ये से सबक लेते हुए चुनाव में डमी प्रत्याशी भी खड़ा किया है.
दतिया में सोमवार को कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और दिग्गज नेताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे. हालांकि गिने चुने नेताओं को छोड़कर बाकी भीड़ को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही रोक दिया गया. जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सासंद अशोक सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और सेंवड़ा विधायक फूल सिंह बरैया को प्रवेश दिया गया.
दिग्वजय आए नहीं, जीतू पटवारी भी लौटे
नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी पहुंचना था, लेकिन वे नामांकन दाखिल कराने नहीं पहुंचे. काफी देर इंतजार के बाद जीतू पटवारी भी कलेक्ट्रेट से वापस लौट गए. आखिर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने अंदर गए. नामांकन दाखिल करने के बाद जहां कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने बड़े वोट के अंतर से जीत का दावा किया.
मीनाक्षी नटराजन के मामले से लिया सबक
नामांकन दाखिल करने के बाद बाहर आए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जब मीडिया से बातचीत की तो बताया कि, श्श्राज्यसभा चुनाव के समय कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के साथ हुए वाक्ये से पार्टी ने सबक लिया है. इस बार दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने डमी कैंडिडेट भी उतारा है और उसका फॉर्म एक्सेप्ट हो गया है. हालांकि उन्होंने कहा कि, श्श्हमारा चुनाव सरकार से है, बीजेपी को ये स्पष्ट करना होगा की इस बार पार्टी चुनाव लड़ेगी या फिर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करेगी.श्श्
राजेंद्र भारती ने बतायी चुनाव ना लड़ने की वजह
कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र भारती भी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, उनका परिवार 50 वर्षों तक राजनीति में रहकर विधायक रहा है. उनके पिता 5 बार विधायक रहे, तीन बार राजेंद्र भारती ख़ुद विधायक बने और एक बार सीहोर से उनकी चाची चुनाव जीती थी. कांग्रेस ने इस बार भी उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. क्योंकि बीजेपी से निपटने का हुनर दतिया के कांग्रेसियों में हैं और वो सब हमारे साथ हैं.श्श्
श्नरोत्तम के अत्याचारों का न्याय हो रहा है
वहीं, नरोत्तम मिश्रा पर पूछे गए सवाल पर राजेंद्र भारती ने कहा कि, ष्नरोत्तम मिश्रा ने भगवा वस्त्र पहनकर नवग्रह मंदिर डबरा में बनवाया है, वहाँ भगवा वस्त्र पहन कर ही माला जपी थी. अब उसी मंदिर के पुजारी बन जाये.ष् उन्होंने आगे कहा कि, नरोत्तम के मामले में न्याय हुआ है, उन्होंने 20 साल लोगों पर और कांग्रेसियों पर अत्याचार किए, पहले उन्होंने हमें जिला जेल भेजा, तो वे चुनाव हार गए, इस बार तिहाड़ जेल भेजा तो उनका टिकट कट गया. यही न्याय है
समाजवादी पार्टी भी समर्थन दिखाने पहुंची
नामांकन दाखिल करने के बीच इंडी अलाइंस के तहत समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव भी आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का समर्थन करने पहुचे. मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि, इंडी अलाइयंस के तहत समाजवादी पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी का पूरा समर्थन करेगी. जरूरत लगी तो प्रत्येक बूथ पर अपना एक एक कार्यकर्ता भी तैनात करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet cratosroyalbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet betpas goldenbahis holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet jojobet holiganbet neritking 1win teosbet casinomilyon holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş kulisbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş