प्रभारी मंत्री सिलावट ने लिया मध्यान्ह भोज का आनंद

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट 26 जनवरी को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए विशेष भोज में शामिल हुए। उन्होंने शासकीय पद्मा कन्या विद्यालय की बालिकाओं के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत पद्मा कन्या विद्यालय में आयोजित हुए सुरूचिपूर्ण भोज में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व कुमार सत्यम सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *