Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ऊर्जा मंत्री के ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की - Nand Kesari || Top News || Latest News

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ऊर्जा मंत्री के ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

ग्वालियर । केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को ग्वालियर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुँचे। केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ऊर्जा मंत्री तोमर के बड़े भाई स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी उनके साथ थे। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से चर्चा की तथा स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। ज्ञात हो ऊर्जा मंत्री तोमर के बड़े भाई स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर का निधन गत दिनों बीमारी के कारण हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *