Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
म.प्र. माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति के निधन पर दुःख व्यक्त किया - Nand Kesari || Top News || Latest News

म.प्र. माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति के निधन पर दुःख व्यक्त किया

ग्वालियर। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने प्रजापति समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व अध्यक्ष, और म.प्र. माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष बड़े भाई समान रामदयाल प्रजापति के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।जवाहर प्रजापति ने बताया कि प्रजापति समाज के जातीय रत्न बड़े भाई श्री रामदयाल जी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश भर में समाज के युवाओं को नई रोशनी दिखाई थी। उन्होंने कहा कि मेरा उनसे संपर्क भाजपा वरिष्ठ नेता भाईसाहब पोतनीस विधायक के चुनाव में हुआ। प्रजापति ने कहा कि माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए गरीबों, महिलाओं और माटी कला से जुड़े कलाकारों के विकास और माटी कला के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शौक व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण लवानिया, कमलेश फौजी, डॉ. राम बिहारी प्रजापति, काशी बाबा देवस्थान ट्रस्ट के महामंत्री ओम प्रकाश प्रजापति, युवा शाखा के पूर्व जिलाध्यक्ष होतम सिंह प्रजापति, अटल सेना के जिला अध्यक्ष पुत्तू सिंह प्रजापति, रामअवतार प्रजापति, रामलखन, महेश प्रजापति, दामोदर प्रजापति, महेश फौजी, मुन्नालाल, गोपाल, मुकेश, बलवंत, सुरेश प्रजापति, पूरन प्रजापति, नरेश सिंह विद्याराम आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet perabet perabet giriş