Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
शिवाय से मिलने घर पहुंचे सिंधिया, सभी आरोपियों के पकडे जाने का दिया आश्वासन - Nand Kesari || Top News || Latest News

शिवाय से मिलने घर पहुंचे सिंधिया, सभी आरोपियों के पकडे जाने का दिया आश्वासन

x
ग्वालियर। दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार दोपहर शिवाय गुप्ता के घर उससे मिलने पहुंचे हैं। शिवाय का 13 फरवरी की सुबह उसकी मां की आंख में मिर्ची झोंककर दिनदहाड़े अपहरण हुआ था। शिवाय के अपहरण के बाद जब पुलिस का दबाब बढ़ा और सोशल मीडिया पर अपहरण की तस्वीरें तेजी से वायरल हुई तो अपहरणकर्ता शिवाय को मुरैना के काजी बसई गांव में छोड़कर भाग गए थे। बच्चे के मिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने वीडियो कॉल पर परिवार से बातचीत की थी। साथ ही वादा किया था कि वह जल्द ही शिवाय से मिलने उसके घर आएंगे।
अपने दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को ग्वालियर आये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार की दोपहर मुरार की सीपी कॉलोनी में शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के घर पहुंचे और शिवाय सहित पूरे परिवार से मुलाकात की और शिवाय को अपनी गोदी में बैठा लिया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह बच्चा बड़ा होकर प्रदेश का नवरत्न बनेगा। छह साल की उम्र में इतनी वीरता और बहादुरी के साथ संकट की घड़ी का सामना इस बच्चे ने किया है। यह अपने आप में बहुत बड़ा काम है। केन्द्रीय मंत्री ग्वालियर में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शनिवार को सुबह दही मंडी पहुंचे और यहां कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद वह अपहरण कांड के पीड़ित छह साल के शिवाय गुप्ता से मिलने उसके घर पहुंचे। सिंधिया ने शिवाय के पास बैठकर उसके साथ फोटो खिंचवाए और उसे गोद में लेकर प्यार भी किया। इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवाय की मां आरती गुप्ता से भी बातचीत की। उनसे पूरी घटना को जाना कि किस तरह बदमाश दिनदहाड़े उनके हाथ से उनके मासूम बेटे को छीनकर ले गए थे। यहां केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवाय की मां को आश्वासन दिया है कि सभी आरोपी पकड़े जाएंगे और ऐसी घटना फिर किसी मां के साथ नहीं होगी। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवाय से मुलाकात करने के बाद कहा कि दिनदहाड़े एक मां के हाथ से उसके बच्चे को छीनने की घटना में पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और घेराबंदी की। जिसका नतीजा शाम को ही अपहरण करने वालों ने शिवाय को छोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा नहीं छोड़ा। सात में से पांच आरोपी अभी तक पकड़े जा चुके हैं। शेष दो आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel alobet alobet giriş betcio betcio giriş betcio betcio giriş holiganbet giriş holiganbet jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş meritking giriş meritking jojobet güncel giriş best online casinos in new zealand holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş betcio betcio giriş alobet alobet giriş atlasbet atlasbet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming pashagaming giriş madridbet madridbet giriş kingroyal kingroyal giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş atlasbet atlasbet giriş atlasbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş