आज के समय में जब युवाओं के पास करियर बनाने के अनेकों अवसर है। फिर भी सही दिशा और मार्गदर्शन की आवश्यकता बनी रहती है। हर युवा की ख्वाहिश होती है कि वह अपने करियर की शुरुआत सही तरीके से करें और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे। लेकिन इसके लिए उन्हें सही कदम उठाने होते हैं।
करियर की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले रिज्यूम तैयार करना आवश्यक है। यह आपके कौशलए योग्यता और अनुभव का अच्छा प्रमाण होता है। एक पेशेवर रिज्यूम न केवल आपकी जानकारी को सही तरीके से दर्शाता हैए बल्कि यह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। रिज्यूम तैयार करने के बादए आपको प्लेसमेंट सर्विसेज और जॉब पोर्टल्स का सहारा लेना चाहिए। आजकल कई ऐसे पोर्टल्स जैसे छंनातपण्बवउ हैं, जहाँ आप आसानी से अपने रिज्यूम को अपलोड कर सकते हैं और नौकरी के अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावाए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।बड़ी कंपनियाँ अपने करियर पेज के माध्यम से सीधे उम्मीदवारों को हायर करती हैंए जिससे आपको अधिक अवसर मिल सकते हैं। इस प्रक्रिया में सिक्योरिटी फेयर और रेफेरेंस भी सहायक हो सकते हैं। कभी.कभीए यदि आपके पास अच्छे रेफेरेंस हैंए तो चयन प्रक्रिया में आसानी हो सकती है।
अंततः इंटरव्यू की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण है। एक अच्छा उम्मीदवार वही होता है जो अपनी योग्यताओं और काबिलियत को सही तरीके से प्रस्तुत करता है। भले ही कुछ कमियां हो, लेकिन अगर आप अपने प्रदर्शन में सुधार लाते हैंए तो चयन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। युवाओं को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि स्वयं में सुधार करना जरूरी है। लगातार अपनी स्किल्स को अपडेट करते रहना और अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनानाए करियर की दिशा में सफलता का महत्वपूर्ण कदम है।
मेरे 30 वर्षों के अनुभव के आधार परए मैं यह कहना चाहता हूं कि आज का युवा अगर सही मार्गदर्शन और प्रयास से अपने करियर की शुरुआत करता हैए तो सफलता निश्चित ही उसके कदम चूमेगी।
अरुणेश सिंह भदौरिया,
सहायक महाप्रबंधक, जमना ऑटो इंडस्ट्रीज
सही दिशा और मार्गदर्शन से मिलती है सफलता
