Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भारत-पाकिस्तान मैच पर फिर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी,पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं हो, यही देश की भावना - Nand Kesari || Top News || Latest News

भारत-पाकिस्तान मैच पर फिर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी,पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं हो, यही देश की भावना

नई दिल्लाी। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सियासत भी तेज हो गई है. शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कभी ने भूलें, कभी माफ न करें. पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं हो, यही देश की भावना है.श् इसके पहले उन्होंने राज्यसभा में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कैप के मैच को रद्द करने की मांग की थी. इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार को खत लिखकर कहा था कि अगर मैच रद्द न हो सके तो भारत में इसके लाइव प्रसारण पर रोक लगनी चाहिए।
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक्स पोस्ट में कार्टून शेयर किया. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो रहा है और सामने एक महिला शव के आगे बैठी है. याद हो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक तस्वीर ने देश को झकझोर कर रख दिया था. ये तस्वीर नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी का था. आतंकियों ने विनय नरवाल को उनका धर्म पूछकर मार डाला था. उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल शव के पास बैठकर ही रो रही थीं. प्रियंका चतुर्वेदी ने उसी मंजर को याद दिलाने की कोशिश की है।
वहीं, शिवसेना यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने भी इस मैच को रद्द करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पाकिस्तान की श्बीश् टीम की तरह काम कर रही है. उद्धव गुट के नेता ने ये भी कहा कि अगर मैच को रद्द नहीं किया जाता तो हम इसे नहीं देखेंगे. उन्होंने ये भी सवाल किया कि ऐसी क्या मजबूरी है जो खेल जरूरी है?
एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर शिवसेना (न्ठज्) नेता आनंद दुबे ने कहा, ष्पहलगाम हमले में महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ा गया था. आज भी उसकी आग ठंडी नहीं हुई है. अगर हम पाकिस्तान के साथ 14 सितंबर को मैच खेलने जा रहे हैं तो इससे शर्मनाक कुछ हो नहीं सकता है।
हम सिंदूर सम्मान यात्रा निकालेंगे- आनंद दुबे
उद्धव गुट के नेता ने आगे कहा, एक तरफ बीजेपी कहती है कि हम बहुत बड़े देशभक्त हैं, हम सच्चे राष्ट्रवादी हैं और दूसरी तरफ आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेंगे, शर्म आनी चाहिए. हम कहेंगे कि बीजेपी को बीसीसीआई पर दबाव डालकर इस मैच को रद्द कर देना चाहिए. अगर ये मैच रद्द नहीं होता है तो पहले तो हम इस मैच को देखेंगे नहीं. दूसरा हम अपनी माताओं और बहनों के लिए श्सिंदूर सम्मान यात्राश् निकालेंगे. हम उनके लिए एक आंदोलन करेंगे, धरना प्रदर्शन करेंगे.श्श्
पाकिस्तान की श्ठश् टीम बनकर काम कर रही बीजेपी- दुबे
उन्होंने कहा, अगर बीजेपी ऐसा करने में कामयाब होती है, मैच खेलवाती है तो बीजेपी पाकिस्तान की श्ठश् टीम बनकर काम कर रही है. ऐसा हम उनके ऊपर आरोप लगाते हैं. मोदी जी की कथनी और करनी में जो अंतर है, उसे हम दुनिया के सामने लाएंगे. जब सरकार पर संकट आया, पाकिस्तान हमपर हमला कर रहा था तब पूरा देश बीजेपी के साथ खड़ा हो गया, सरकार के साथ खड़ा हो गया. हमने कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया. और क्या अब हमें उस निकम्मे और हरामखोर पाकिस्तान के साथ मैच खेलना होगा. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमारी पार्टी देश के साथ खड़ी है- आनंद दुबे
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने ये भी कहा, हमारी पार्टी देश के साथ खड़ी है. राष्ट्र के साथ खड़ी है. बीजेपी को शर्म आनी चाहिए कि वो ये सोच भी कैसे सकता है कि ये मैच हो रहा है. हम राजीव शुक्ला साहेब से भी अपील करेंगे कि आप कार्यकारी अध्यक्ष हैं, इस मैच को तत्काल रद्द करवाने में भूमिका निभाएं. जय शाह से नहीं हो रहा है तो राजीव शुक्ला जी आप भूमिका निभाएं।
पीएम, गृहमंत्री और खेलमंत्री से भी हस्तक्षेप की मांग
उन्होंने ये भी कहा कि वो खेलमंत्री मनसुख मांडविया जी से हम निवेदन करेंगे आप इसमें हस्तक्षेप करें. आनंद दुबे ने कहा, श्श्गृहमंत्री अमित शाह जी, मोदी जी आप हस्तक्षेप करें. ये हमारे देश की भावना का मामला है. हमारे देश की एक प्रकार से गरिमा और सम्मान का मामला है. 14 सितंबर का दिन भारत के काला दिन के रूप में मनाया जाएगा, जब भारत सरकार के होते हुए पाकिस्तान से हमें मैच खेलना पड़ेगा।
पाकिस्तान का पूरी तरह से बहिष्कार करना है- दुबे
आनंद दुबे ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा, प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी बातें करते हुए कहते हैं कि खून पानी एक साथ नहीं बहेगा. मैच हम कैसे खेलें. जब हमें पता चल चुका है पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है तो न उसके साथ सांस्कृतिक मंच, न राजनीतिक मंच, न सामाजिक, न व्यापारिक और न ही खेल का मंच साझा करना चाहिए. उनका पूरा तरह से बहिष्कार करना है.
खिलाड़ियों से भी मैच बहिष्कार करने की अपील
उन्होंने ये भी सवाल किया कि ऐसी क्या मजबूरी है जो खेल जरूरी है. क्या पैसा कमाना जरूरी है? क्या सिर्फ धन कमाने के लिए देश का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम देश के खिलाड़ियों से भी अपील करेंगे कि आपलोग भी सद्भावना और गरिमा दिखाएं. करोड़ों लोगों के आप हीरो होते हैं. आप भी इस मैच का बहिष्कार कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *