Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भाजपा के पुनः प्रदेश मीडिया प्रभारी बने आशीष अग्रवाल का ग्वालियर में जोरदार स्वागत हुआ, लोगों का हुजूम उमड़ा - Nand Kesari || Top News || Latest News

भाजपा के पुनः प्रदेश मीडिया प्रभारी बने आशीष अग्रवाल का ग्वालियर में जोरदार स्वागत हुआ, लोगों का हुजूम उमड़ा

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के पुर्न मनोनीत प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के स्वागत को ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बैंड बाजों द्वारा बजाई जा रही सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं। की धुन पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का स्वागत किया गया। आशीष अग्रवाल भी आज कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को देखकर अभिभूत थे। स्टेशन पर पंजाब मेल एक्सप्रेस से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल का शुक्रवार को ग्वालियर आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वागत समारोहों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, समाजसेवियों और आत्मीयजनों ने पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी का जोरदार अभिनंदन किया। आशीष उषा अग्रवाल शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निज निवास गोविंदबाग पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आत्मीयजनों से भेंटकर शुभकामनाएं ग्रहण कीं। इस दौरान शहर का वातावरण उत्साह, उल्लास और स्वागत गीतों से गूंज उठा।
इस अवसर पर पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ उस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे परिवार का हिस्सा है, और मैं सबके सहयोग से मीडिया विभाग को और सशक्त, प्रभावी एवं जनसरोकारों से जुड़ा मंच बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में पुनर्नियुक्ति उपरांत आपका स्नेह और मार्गदर्शन मेरे लिए नवीन ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। आपके आशीर्वाद और प्रेरणा से संगठन सेवा हेतु नवीन ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल जी के मार्गदर्शन में मीडिया विभाग केवल सूचना का माध्यम नहीं रहेगा, बल्कि पार्टी की विचारधारा, सेवा और समर्पण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने वाला जीवंत तंत्र बनेगा। पार्टी की असली शक्ति उसका कार्यकर्ता है। मीडिया विभाग का लक्ष्य रहेगा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा और परिश्रम को मंच मिले और उसकी आवाज पूरे प्रदेश में सुनी जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मीडिया विभाग विचार, विमर्श और व्यवहार तीनों स्तरों पर भाजपा को और अधिक जनोन्मुख बनाएगा।
इससे पूर्व पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने भोपाल में प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल व अन्य शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत प्रदेश मीडिया प्रभारी पंजाब मेल से अपरान्ह 3.40 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आत्मीयजनों ने भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से प्रदेश मीडिया प्रभारी रैली के रूप में अपने निज निवास गोविंदबाग पहुंचे जहां, पूजन-अर्चन कर परिवार के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं एवं आत्मीयजनों से भेंटकर उनकी शुभकामनाएं प्राप्त की और वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, शहर में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब
भारतीय जनता पार्टी के पुनर्नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के प्रथम नगर आगमन पर ग्वालियर ने उत्साह और आत्मीयता से उनका स्वागत किया। रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर डीबी मॉल, राजा मानसिंह चौराहा, तानसेन होटल, बस स्टैंड तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय के पास, आकाशवाणी चौराहा, बालाजी गार्डन, विवेकानंद चौराहा, थाटीपुर चौराहा, चौहान प्याउ, द्वारकाधीश मंदिर, 60 फुटा रोड, कुम्हरपुरा, शहीद गेट तिराहा सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण, नारों और बैंड-बाजों के साथ अपने प्रिय नेता का आत्मीय अभिनंदन किया।आध्यात्मिक पुस्तकें
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिला महामंत्री महेश उमरैया, वरिष्ठ भाजपा नेता भानु जैन, मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, जिला मंत्री श्रीमती लता सिंह, जिला मंत्री दारा सिंह सेंगर, बृजमोहन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष गोडयाले, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सयोंजक श्रीमती बंदना भूपेंद्र प्रेमी, जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजू सेठ, वरिष्ठ पार्षद राजेश्वर राव, वरिष्ठ अभिभाषक बृजमोहन श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, गौरव कुलश्रेष्ठ, किसान मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री गोपाल सिंह कुशवाहा, राकेश यादव, अशोक साहू , रामदास मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, संजय शर्मा, गोविंद पंचारिया, प्रवीण श्रीवास्तव, नारायण प्रजापति, अन्नू तोमर, विनय जैन पुष्प, विपुल जैन, विक्की शर्मा, ध्रुव बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंत शर्मा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, हेवरन हर्षाना, वरिष्ठ नेता उदय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र राजावत, प्रमोद चौहान, हरिबाबू शिवहरे, राजू कुशवाह, राजू कांकर, भीकम खटीक, हेमू कालानी मंडल महामंत्री अंकित राजपूत, चंद्रप्रकाश तोमर, महिला मोर्चा द्वारा श्रीमती रेनू साहू, एडवोकेट उपेंद्र बैस, नूतन श्रीवास्तव ने विवेकानंद चौराहे पर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव मानसिंह चौराहे पर, दीपक पांडे, वीरेंद्र यादव के नेतृत्व राजकुमार यादव, अकरम कुरैशी, सक्षम गुरा, रईस कुरैशी, अमित श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, श्रीमती जयंती पाल, श्याम मुद्गल, घनश्याम गुर्जर, पूर्व पार्षद शिवराम जाटव, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य, सतीश खटीक, आदित्य रत्नाकर, पुरुषोत्तम टमोटिया, पदम बरैया, श्रीमती रेखा कुशवाह, सुनील भदौरिया, जलज जैन, चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, अरुण कुशवाहा हेम शाक्य, राजा खटीक, प्रदीप जैन, मुकेश जैन, अशोक जैन, महेंद्र जैन, महेश चंद्र जैन, आशीष जैन, सचिन जैन, अमित गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार परमार, ज्ञानेंद्र भार्गव सहित मीडिया जगत के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş