आज का पंचांग: आज 11 नवंबर, 2025 के दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर बड़े ऋषियों के साथ भगवान इंद्र का शासन है. हालांकि, किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस दिन टालना चाहिए. जीवन में आ रही बाधाओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए यह दिन अच्छा है. आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
इसके लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कर्क राशि में 3ः20 से 16ः40 तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता बृहस्पति और नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं. किसी भी शुभ कार्य के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र माना जाता है. खेलकूद, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों को मिलने, कुछ सामान खरीदने और बेचने, आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ, सजावट, ललित कलाओं को सीखने के लिए यह एक अच्छा नक्षत्र है।
आज का वर्जित समय
आज के दिन 15ः10 से 16ः33 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए।
आज का राशिफल मंगलवार, 11 नवंबर, 2025
मेष- आज आप काफी संवेदनशील रहेंगे. इस कारण लोगों का छोटा मजाक भी आपको बुरा लग सकता है. आज आपको मां के स्वास्थ्य की चिंता होगी. मकान या जमीन के दस्तावेजी काम आज ना करें. मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता और योग का सहारा लें. नदी, तालाब या समुद्र आदि के पास जाने बचें. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. नौकरीपेशा लोग भी आज धैर्य से केवल अपना काम पूरा करें.
वृषभ- आज आप किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. इससे आपका मन द्रवित हो उठेगा. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. आपकी कोई पुरानी चिंता दूर होगी. इस कारण आप का मन खुश रहेगा. आप कल्पना शक्ति से रचनात्मक काम कर सकेंगे. परिजनों या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा. कोई आकस्मिक यात्रा हो सकती है. आर्थिक मामलों में आपको परेशानी नहीं आएगी. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा.
मिथुन- शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित काम आसानी से पूरे होंगे. इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी. सही आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होने लगेंगी. नौकरी और व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, इससे माहौल अच्छा बना रहेगा. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ की गई मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी. परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा.
कर्क- आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर रहेगा. उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देंगे. बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा. स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. आर्थिक लाभ भी होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन उत्तम है.
सिंह- आज आपके लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना हितकर होगा. मन में बेचौनी रहेगी. विभिन्न चिंताएं सताएंगी. शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है. आज आप काफी भावुक रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. गलतफहमी के कारण नुकसान हो सकता है.
कन्या- आज आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा. धन की बेहतर आवक होगी. परिजनों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद से गुजरेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं. पत्नी और बच्चों के साथ समय बीता सकेंगे. दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा. संतान के समाचार मिलेंगे. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में कोई नया टारगेट आपको मिल सकता है.
तुला- आज का दिन शुभफलदायी है. आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा. अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. माता से लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.
वृश्चिक- आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से भरा होगा. लेखन और साहित्य से जुड़े काम कर सकेंगे. हालांकि व्यवसायिक स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी. आज व्यापार को बढ़ाने संबंधी कोई विशेष काम ना करें. परिजनों का रवैया नकारात्मक रहेगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद ना करें. संतान से मतभेद हो सकते हैं. यात्रा की संभावना है. किसी अनावश्यक जगह पर धन खर्च होने से आप चिंता में रह सकते हैं.
धनु- आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है. सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे. धन खर्च में बढ़ेगा. नियम विरोधी काम तथा अनैतिक काम से आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, इसका ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय कम लाभ का है.
मकर- दैनिक कामों के अलावा आप अपना आज का समय मनोरंजन तथा मिलने-जुलने में व्यतीत करेंगे. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा और दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. धन लाभ के प्रबल योग हैं. आपके व्यापार में वृद्धि होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दलाली, कमिशन या ब्याज मिलने से आर्थिक लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. काम में सफलता मिलेगी.
कुंभ- वर्तमान समय में आपको कई कामों में सफलता मिलेगी. यश और कीर्ति प्राप्त होगी. आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. महिलाओं को मायके से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे. घर में खुशी का माहौल होगा. व्यापार में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा. आज भागीदारी के काम से आपको लाभ होगा. तन और मन से आप खुशी का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख और शांति भरा रहेगा.
मीन- आज आपकी कल्पनाशक्ति पूरे निखार पर होगी. आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है. विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी. पेट दर्द की संभावना है. मन में भय रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखें. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है. कार्यस्थल पर आपका काम अधूरा रह सकता है.
