Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: ग्वालियर में आईएसबीटी से बसों का संचालन हुआ शुरु, पहले दिन 50 से अधिक बसें पहुंची - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: ग्वालियर में आईएसबीटी से बसों का संचालन हुआ शुरु, पहले दिन 50 से अधिक बसें पहुंची

ग्वालियर। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस अड्डा) से बसों का संचालन सोमवार से शुरु हो गया। प्रथम चरण में यहां से भिण्ड व मुरैना की ओर जाने वाली बसों का संचालन शुरू किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में 10 नवम्बर को आईएसबीटी पर 50 से अधिक बसें पहुंची। ग्वालियर पर्यटन गाइड
आईएसबीटी से बसों के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियो ने जानकारी देते हुये बताया कि यात्रियो को कोई असुविधा न हो इसलिये कुछ दिनो के लिये पुराने बस स्टेशन से बसों को आईएसबीटी होते हुये अपने गंत्वय तक पहुंचने की छूट दी गई है। लेकिन आईएसबीटी से बसों की संचालन व्यवस्था सुचारु होने पर वर्तमान बस स्टेण्ड, गोला का मंदिर व बहोड़ापुर इत्यादि क्षेत्र से भिण्ड व मुरैना के लिये कोई भी बस संचालित नहीं की जा सकेगी। इन दोनों शहरों के लिये सभी परमिटशुदा बसें आईएसबीटी से ही संचालित करनी होंगीं। आईएसबीटी से बसों के संचालन से पहले संबंधित अधिकारियो द्वारा आईएसबीटी की सभी व्यवस्थाओ को देखा गया और आईएसबीटी पर बसों के संचालन के लिये और जो व्यवस्थाये की जानी है उन्हे पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया गया। आईएसबीटी से बसों का संचालन सुचारु हो सके इसके लिये वर्तमान ग्वालियर बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशन सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थलों से आईएसबीटी तक के लिये ई-रिक्शा व विक्रम इत्यादि वाहनों के रूट निर्धारित किए गये है। साथ ही किराया भी निर्धारित कराया जायेगा, जिससे आम नागरिक कम खर्चे में सुविधाजनक तरीके से आईएसबीटी तक आ जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş