Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज का राशिफल शुक्रवार, 28 नवंबर, 2025 - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज का राशिफल शुक्रवार, 28 नवंबर, 2025

आज का पंचांग: आज 28 नवंबर, 2025 शुक्रवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर माता दुर्गा का शासन है. इस दिन पितृ पूजा की जा सकती है, लेकिन अधिकांश कार्यों के लिए अशुभ तिथि मानी जाती है. आज मासिक दुर्गाष्टमी है. आज रवि योग भी बन रहा है।
आज इसके लिए श्रेष्ठ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कुंभ राशि में 6ः40 से 20ः00 तक फैला है. इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है. हालांकि, यात्रा करने, आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करने और मित्रों से मिलने के लिए यह नक्षत्र श्रेष्ठ है.
आज का वर्जित समय
आज के दिन 11ः05 से 12ः27 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.
आज का राशिफल शुक्रवार, 28 नवंबर, 2025
मेष- आज का दिन सामाजिक कामों और मित्रों संग दौड़-धूप में बीतेगा. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. सम्माननीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे. किसी यात्रा की संभावना है. अविवाहितों का रिश्ता पक्का होने के योग रहेंगे. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होने से मन को शांति मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा।
वृषभ- नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा. पदोन्नति होने से मन खुश होगा. व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी. सरकार से लाभ होगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है. हो सकता है आज आप किसी को मन की बात कह दें. स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा.
मिथुन- आप का दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है. मानसिक रूप से चिंता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा. काम करने का उत्साह नहीं रहेगा. कार्यस्थल पर भी अधिकारियों और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा. धन खर्च हो सकता है. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. विरोधियों से सावधानी बरतें. हालांकि आज के दिन को धैर्य के साथ गुजारें और ज्यादातर समय मौन ही बने रहें।
कर्क- आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा. परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें. गुस्से को नियंत्रण में रखें. अधिक खर्च की भी संभावना है. नेगेटिव विचारों से दूर रहें और नियम विरुद्ध कोई काम आज ना करें. ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको मन की शांति देगी. दोपहर के बाद स्थिति आपके अनुकूल रहेगी. इस दौरान आप सकारात्मक रहेंगे. परिजनों का साथ मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी.
सिंह- आज का दिन मध्यम फलदायी है. दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. व्यापार में भी पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर में किसी के स्वास्थ्य की चिंता आपको होगी. सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी. दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है. अनावश्यक धन खर्च के भी योग हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा.
कन्या- सभी मामलों में अनुकूलता का अनुभव होगा. प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा. विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी. व्यापार में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कोई नई योजना भी बना सकते हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए भी आप कोशिश कर सकते हैं. घर में सुख- शांति रहेगी, इससे मन प्रसन्न रहेगा. सुखप्रद घटनाएं घटेंगी. अपने प्रिय के साथ सुखपूर्वक समय व्यतीय करेंगे. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला- आज आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा. नौकरीपेशा लोग भी अपने स्किल का उपयोग करके टारगेट पूरा करने की कोशिश करेंगे. बिजनेस में आपको व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में नहीं पड़ना चाहिए. स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. बाहर खाने से बचें. प्रेम जीवन में प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद होगा. घर-परिवार के विवादों में मौन रहना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक- आज आप तन-मन से अस्वस्थता महसूस करेंगे. छोटी- बड़ी चिंता आपको सता सकती है. मानसिक थकावट महसूस करेंगे. परिवार में कुटुंबजनों तथा सम्बंधियों के साथ मतभेद हो सकता है. मां का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भी मतभेद हो सकता है. आज आपको जमीन, संपत्ति या वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज का काम करने में ध्यान रखना पड़ेगा. लापरवाही से नुकसान करवा बैठेंगे. जल्दबाजी में किया निवेश आगे आपको चिंता में डाल सकता है।
धनु- 28 नवंबर, 2025 शुक्रवार को कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. गूढ़ रहस्यमय विद्याएं और आध्यात्मिकता का प्रभाव आप पर विशेष रहेगा. आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा. भाई-बहनों के साथ सार्थक मुलाकात होगी. अपने प्रिय व्यक्ति का साथ पाकर आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी. व्यापार को बढ़ाने वाले किसी नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. सगे-संबंधियों तथा मित्रों के आगमन से आनंद का अनुभव होगा. किसी मीटिंग के सिलसिले में छोटी यात्रा हो सकती है. भाग्य वृद्धि का अवसर मिलेगा. वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी।
मकर- वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखना होगा. नौकरी या व्यवसाय में धैर्य से काम लें. अधीनस्थों के साथ आपको बेहद मीठी वाणी में बात करना होगा. प्रेम जीवन के लिए समय कठिन है. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें. शेयर बाजार में निवेश करने की नई योजना बना सकेंगे. इससे आगे आपको वित्तीय लाभ हो सकेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. आंख में दर्द या पीड़ा हो सकती है. नेगेटिविटी से जितना दूर रहेंगे उतना लाभ हो सकेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान रखना होगा.
कुंभ- शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लाभ होगा. व्यापारी भी आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. प्रिय पात्र का साथ पाकर आपको खुशी महसूस होगी. परिजनों संग सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे. मित्रों संग बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा. आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी. दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे. उपहार और धन की प्राप्ति होगी. पूरा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. अपनी जरूरत पर धन खर्च करके आपको खुशी मिलेगी।
मीन- आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी. एकाग्र नहीं रह पाएंगे. इससे कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. अधिकारियों के साथ विवाद की आशंका रहेगी. अधीनस्थों के साथ भी गलत व्यवहार कर सकते हैं. बेहतर होगा, ज्यादातर समय अपने काम पर ही ध्यान दें. धार्मिक कामों में धन खर्च हो सकता है. पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. स्वजनों से विवाद ना करें, क्योंकि विवाद किसी बड़े झगड़े में बदल सकता है. किसी छोटे लाभ के लालच में ना पड़ें. निवेश सोच-समझकर करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş imajbet tlcasino esbet matbet sonbahis betpuan sekabet vdcasino mercurecasino casinomilyon casinoroyal grandpashabet pusulabet alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş