Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आज मोहन यादव के बेटे की शादी में पहुंचेंगे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, सामूहिक विवाह होगा बेहद खास - Nand Kesari || Top News || Latest News

आज मोहन यादव के बेटे की शादी में पहुंचेंगे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, सामूहिक विवाह होगा बेहद खास

डॉ. अभिमन्यु के साथ विवाह बंधन में बांधने जा रहे कुल 22 जोड़े,सभी वर्ग के जोड़े शामिल
उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की शादी 30 नवंबर को होने वाली है. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री बेटे के साथ कुल 22 जोड़े विवाह बंधन में बांधने जा रहे हैं. इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में देश के 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यपाल, लगभग 25 विश्वविख्यात संत महात्मा व अन्य कई वीवीआईपी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का परिवार सामूहिक विवाह में अपने बेटे की शादी कर रहा है और उसका पूरा खर्च उठा रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर विशेष मंच बना कर तैयार किया गया है जहां सभी वीआईपी /वीवीआईपी बैठेंगे. साथ ही यहां 22 वर-वधू एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी 28 नवंबर से उज्जैन में ही हैं जिन्होंने खुद जाकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियां देखीं।
कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद्र गहलोत, बिहार के आरिफ मोहम्मद खान, गुजरात के आचार्य देवव्रत, हरियाणा के बंडारू दत्तात्त्रेय, नागालैंड के लॉस एंजिल्स, ओडिसा के डॉ हरिबाबू कम्भम्पाटि, पंजाब के गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के हरिभाऊ किशराव बांगड़े, उत्तर प्रदेश से आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी.
मोहन यादव 21 जोड़ों के साथ सजाएंगे बेटे की शादी का मंडप, खर्च उठाएगा यादव परिवार
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, अरुणाचल प्रदेश के प्रेमा खांडू, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, बिहार के नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, गोवा के प्रमोद सावंत, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, ओडिशा से मोहन चरण मांझी, राजस्थान के भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. विश्वविख्यात संतों में बाबा रामदेव, अवधेशानंद, कैलाशानंद, रविंद्रपुरि, हरिगिरि, आचार्य विश्वात्मानंद महाराज व अन्य शामिल होंगे.
50 हजार मेहमानों के आगमन की तैयारी
सामूहिक सम्मेलन में 22 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं. खास बात यह है इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और सामान्य सभी वर्ग के जोड़े शामिल हैं. सभी वर एक साथ बारात लेकर कार्यक्रम स्थल जाएंगे, तोरण मार मंडप में बैठेंगे. यहां लगभग 50 हजार मेहमानों के आगमन की व्यवस्था की गई है.
भोपाल व उज्जैन के कारीगरों ने तैयार किया विशाल डोम
सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 30 नवंबर रविवार को सुबह 11 से 4 बजे तक उज्जैन में वाकणकर ब्रिज के पास शिप्रा तट पर होगा. इस कार्यक्रम में 5 विशेष डोम बनाए गए हैं. ये डोम उज्जैन के कुछ कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हैं. कारीगर अमन शर्मा ने बताया 2 दिन के अंदर 400 फुट का विशाल डोम बनाया है, जिसमें प्लाईवुड के फ्लेक्स के खास कमरे शामिल हैं. यहां एक विशाल मंच बनाया गया है जो 40/100 साइज है व एक मंच 50/25 का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming