Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
शिवराज सिंह चौहान के प्रयास हुये सार्थक, विदिशा-सांची को मिली अंडमान और सचखंड एक्सप्रेस की सौगात - Nand Kesari || Top News || Latest News

शिवराज सिंह चौहान के प्रयास हुये सार्थक, विदिशा-सांची को मिली अंडमान और सचखंड एक्सप्रेस की सौगात

विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से विदिशा और सांची को रेलवे की सौगात मिली है. अब सांची रेलवे स्टेशन पर कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस और विदिशा में कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होगा. बीते दिनों शिवराज सिंह चौहान ने रेल मंत्री को इसके संबंध में पत्र लिखा था. अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेनों के स्टॉपेज की जानकारी दी है. इन ट्रेनों के ठहराव से धार्मिक, पर्यटन, व्यापार और शिक्षा से जुड़े यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा.
2 लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों का होगा ठहराव
सांची रेलवे स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस (16031/16032) का ठहराव होगा. यह ट्रेन तमिलनाडु के एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से जम्मू और कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक जाती है. यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है. इसके अलावा विदिशा स्टेशन पर कर्नाटक संपर्क क्रांति (12629/12630) ट्रेन का ठहराव होगा. यह ट्रेन बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक जाती है. ये ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलती है.
क्षेत्रवासियों का बड़े शहरों से होगा सीधा जुड़ाव
रेल मंत्रालय द्वारा दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज की मंजूरी मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ष्भारतीय रेल और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जनसुविधा के लिए किए गये इस निर्णय से विदिशा और सांची क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी. इन ट्रेनों के स्टॉपेज से धार्मिक, पर्यटन, व्यापार और शिक्षा से जुड़े यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा सुगम होगी.ष् उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय का ये निर्णय क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
उत्तर भारत और दक्षिण भारत की यात्रा होगी आसान
इन दोनों लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से विदिशा वासियों को काफी फायदा मिलेगा. अंडमान एक्सप्रेस के स्टॉपेज से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा जाने वाले श्रद्धालु सांची से ट्रेन पकड़ सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सहूलियत रहेगी.
वहीं, कर्नाटक संपर्क क्रांति के ठहराव से विदिशा और उसके आसपास के लोग दिल्ली और दक्षिण भारत के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं. बेंगलुरु जाने के लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसके अलावा ये ट्रेन पुणे से भी होकर गुजरेगी. वहीं, इससे राजधानी भोपाल की भी यात्रा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş jojobet jojobet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş