Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: मुरैना में क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में मिले शिक्षक और रसोइया, शिक्षा विभाग में हड़कंप - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: मुरैना में क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में मिले शिक्षक और रसोइया, शिक्षा विभाग में हड़कंप

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि वीडियो पहाड़गढ़ ब्लॉक के निमास प्राइमरी स्कूल के शिक्षक और रसोइया का है. जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. इसके अलावा एक छात्रावास परिसर में कई अशोभनीय सामग्री मिली है. डीईओ ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया है.
क्लासरूम में आपत्तिजनक कृत्य करते पकड़े गए शिक्षक
पहाड़गढ़ ब्लॉक में स्थित दो शिक्षा संस्थान का आपत्तिजनक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. पहला वीडियो शासकीय प्राथमिक विद्यालय निमास का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे मैदान में खेल रहे हैं और एक शिक्षक और महिला रसोइया कक्षा में आपत्तिजनक कृत्य कर रहे हैं. इस दौरान एक महिला क्लास रूम के बाहर खड़ी होकर इस शर्मनाक घटना को देख रही है।
गर्ल्स हॉस्टल के बाहर मिली आपत्तिजनक सामग्री
वहीं, दूसरा वीडियो अनुसूचित जाति के सीनियर कन्या छात्रावास का सामने आया है. यह छात्रावास शासकीय प्राथमिक विद्यालय निमास के पास ही मौजूद है. वीडियो में दिख रहा है कि कन्या छात्रावास के आस-पास आपत्तिजनक सामग्री मिली है. वीडियो 3 दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो ने स्थानीय ग्रामीण ने बनाया।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन
50 सीटर छात्रावास में अभी करीब 44 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं. जिसमें कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राएं शामिल हैं. वीडियो छात्रावास की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ा रहा है. जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद दोषी शिक्षकों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीईओ ने किया जांच टीम का गठन
इस पूरे मामले पर जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने बताया कि मुझे वीडियो की जानकारी मिली है और इसकी सत्यता जांचने के लिए एक टीम गठित की जा रही है. जांच में यदि कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में डीईओ आरके सक्सेना ने बताया कि निमास प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमे महिला रसोइया संग एक शिक्षक आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है. सबंधित आरोपी को नोटिस जारी कर दो दिन का समय दिया गया है. इसके बाद सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी. सीनियर कन्या छात्रावास आदिम जाति कल्याण विभाग के अंडर आता है. फिर भी इसकी जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *