भोपाल । मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. लोकायुक्त और आयकर के छापों के बाद अब इमिग्रेसन ने सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है. यह कार्रवाई आयकर विभाग के निवेदन पर की गई है. फिलहाल, सौरभ शर्मा फरार चल रहा है. उसकी तलाश में प्रशासन कई जगहों पर लगातार दबिश दे रही है.
कार से बरामद हुआ था 52 किलोग्राम
दरअसल, यह कार्रवाई बीते 19 दिसंबर की रात भोपाल के मेंडोरा जंगल में मिली इनोवा क्रिस्टा कार से निकले 52 किलोग्राम सोना और 10 करोड़ रुपए के मामले में की गई है. वहीं लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद सौरभ शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. आयकर विभाग द्वारा सौरभ शर्मा के घर और ऑफिस सहित अन्य ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई. इस दौरान नगद व सोने-चांदी की कई ईंट बरामद हुईं हैं.
सौरभ को अनुकंपा पर मिली थी नौकरी
डीजीपी जयदीप प्रसाद ने बताया था कि ष्सौरभ शर्मा को 2015 में राज्य परिवहन विभाग में एक कांस्टेबल के रूप में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिली थी. यह नियुक्ति सौरभ शर्मा के पिता आरके शर्मा की मौत के बाद मिली थी. आरके शर्मा एक सरकारी डॉक्टर थे. जिनकी साल 2015 में मृत्यु हो गई थी।
छापे की कार्रवाई से पहले सौरभ चल रहा फरार
सौरभ शर्मा छापे की कार्रवाई से पहले से ही फरार है. जिसके बारे में कोई जानकारी न तो आयकर विभाग को है और न ही लोकायुक्त के पास है कि सौरभ शर्मा इस समय कहा है. हालांकि, लोगों का यह कहना है कि वह पत्नी के साथ जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी के लिए मुम्बई गया हुआ था. इसके बाद वह वहीं से दुबई निकल गया है. उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
भोपाल कैश कांड के बाद एक्शन में प्रशासन, सौरभ शर्मा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
