Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: 3 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गीता भवन जनता को समर्पित - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: 3 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गीता भवन जनता को समर्पित

इंदौर । मध्य प्रदेश में गीता जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. मुख्य आयोजन इंदौर के गोपाल मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में संपन्न हुआ. इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश में शासकीय क्षेत्र के पहले अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए गीता भवन का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ष्इंदौर में बने नए गीता भवन में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम है.ष् वहीं पूरे प्रदेश में 3 लाख लोगों ने एक साथ गीता पाठ किया है. इस मौके पर सीएम ने हर नगर में गीता भवन बनाने का ऐलान किया है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गीता भवन
इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में नया गीता भवन बनाया गया है. इस गीता भवन की विशेषता यह है कि यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रवचनों और शैक्षणिक आयोजनों हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 550 सीट का एक खूबसूरत सभागृह भी बनाया गया है. सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण से युक्त 50-सीटर रीडिंग हॉल तथा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है. लाइब्रेरी में अध्यात्म, दर्शन, योग, ध्यान, भारतीय संस्कृति, माइंडफुलनेस तथा जीवन-प्रबंधन से संबंधित लगभग 1200 पुस्तकों का समृद्ध संग्रह सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्राकृतिक रंगों से सजाई गई है लाइब्रेरी
लाइब्रेरी की आंतरिक सज्जा प्राकृतिक रंगों, आध्यात्मिक कलाकृतियों से हुई है. इसको इनडोर पौधे और सौम्य प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि उपयोगकर्ताओं को शांत, प्रेरणादायी तथा एकाग्रता-उन्मुख वातावरण प्राप्त हो सके. मंदिर परिसर के पुनर्विकसित भागों में प्रदर्शनी कक्ष विकसित किए गए हैं, जिससे यह स्थल धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ कला एवं संस्कृति को एक साथ बढ़ावा देते हुए जनता के लिए एक समावेशी सांस्कृतिक अवसंरचना भी प्रदान करेगा।
3 लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ
गीता जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में प्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण किया. हालांकि, इसके पूर्व इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में एक साथ 3 लाख लोगों ने गीता पाठ किया है. वहीं, इंदौर के बॉस्केटबॉल कॉम्पलेक्स में गीता एकादशी पर भव्य रूप में गीता महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के 4500 से अधिक गीतानुरागियों व बच्चों ने सामूहिक गीता स्वाध्याय और प्रेरणागीत का गायन किया. कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş