Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
सिंधिया स्वर्णकप हॉकी देश की ए-ग्रेड प्रतिष्ठित प्रतियोगिताः पूर्व महापौर शेजवलकर - Nand Kesari || Top News || Latest News

सिंधिया स्वर्णकप हॉकी देश की ए-ग्रेड प्रतिष्ठित प्रतियोगिताः पूर्व महापौर शेजवलकर

– महाराष्ट्र इलेवन एवं एक्सीलेंस स्पोर्ट्स लखनऊ की टीम का विजयी आगाज
– 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता शुरू
ग्वालियर। मंगलवार को 84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का आगाज रेलवे हॉकी स्टेडियम पर महाराष्ट्र इलेवन एवं नवल टाटा जमशेदपुर के मैच से हुआ। जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने एकतरफा चार गोल दागते हुये जमशेदपुर को 4-0 से करारी शिकस्त दी। जबकि उदघाटन वाले दिन दूसरा मुकाबले एक्सीलेन्स स्पोर्ट्स सेन्टर लखनउ एवं डी.एच.ए. ग्वालियर के बीच खेला गया जिसमंे लखनउ एंव ग्वालियर की टीमों ने एक दूसरे पर 5-5 गोल दागे तथा मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके पश्चात हुये पेनल्टी शूट आउट में लखनउ ने तीन गोल कर मैच जीत लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर किया। ळूंसपवत पर्यटन गाइड
कार्यक्रम में पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्णकप हॉकी प्रतियोगिता देश की ए-ग्रेड बहुत ही प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है जो कि कई दशकों से निरंतर ग्वालियर में आयोजित की जा रही है। नगर निगम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। आने वाले समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही भव्य एवं विराट स्वरूप में किया जायेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, निगम आयुक्त संघ प्रिय, एम.आई.सी. सदस्य एवं खेल प्रभारी श्रीमती मोनिका शर्मा, लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला, पार्षद देवेन्द्र राठौर, संजीव पोतनीस, नागेन्द्र राणा, अजय तिवारी, रामेश्वर भदौरिया, अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी हसरत कुर्रेशी, एल.एन.आई.पी.ई. के पूर्व हॉकी कोच व्ही.के. सूद, एल.एन.आई.पी.ई. के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस.पी. मिश्रा, सचिव जिला हॉकी संघ विनोद कटारे, उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चौहान, डॉ. प्रयाग नारायण शर्मा, नरेन्द्र पाण्डे सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियांे का स्वागत सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान, सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा, सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव, सहायक खेल अधिकारी जीतेन्द्र यादव ने किया।
यह टीमें लेे रही है प्रतियोगिता में भाग
84वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता में इस वर्ष कुल 18 टीमें भाग ले रही है जिसमें देशभर की शीर्ष और उभरती हॉकी टीमें शामिल हो रही हैं। प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन हेतु सभी टीमों के चार पूल बनाये गये है। जिसमें सी टीसी मुंबई, आर्मी 11 नई दिल्ली, एक्सीलेंस स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, डी एच ए ग्वालियर, नवल टाटा जमशेदपुर, महाराष्ट्र 11,झारखंड 11 रांची, सेंट्रल रेलवे मुंबई, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे, नेवी मुंबई, विजय ग्रुप एसीडी, साइ राउरकेला उड़ीसा, ए एस सी बी जालंधर, उत्तर प्रदेश 11 लखनऊ, साईं मणिपुर, आर सी एफ, पेट्रोलियम टीमें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş