Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर में मां लक्ष्मी की 5100 फुट लंबी चुनरी लेकर चले सैंकड़ों अग्रबंधु - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर में मां लक्ष्मी की 5100 फुट लंबी चुनरी लेकर चले सैंकड़ों अग्रबंधु

ग्वालियर। अग्रवाल समाज के द्वारा नववर्ष पर 5100 फुट लंबी की मां लक्ष्मी की चुनरी शोभायात्रा महाराज बाड़ा से निकाली गई। शोभायात्रा को मां लक्ष्मी की पूजाकर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने रवाना किया।
अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने कहा कि आज निकाली गई चुनरी शोभायात्रा में मां काली की 28 नरमुंडों की माला पहनी झांकी सबसे आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराधाकृष्ण बने कलाकारों द्वारा राधे राधे के मधुर भजन के साथ सभी लोगों ने आनन्द लिया। शोभायात्रा के मार्ग से अनेकों संस्थाओं ने मंच बनाकर स्वागत किया। मां लक्ष्मी को मंदिर के फूलों के डोले में बैठाकर निकाला गया, अपने अपने घरों से निकलकर और दुकानों के बाहर खड़े होकर मां लक्ष्मी की आरती उतारी। मां लक्ष्मी की चुनरी शोभायात्रा में मुकेश सिंघल, सतीश गोयल, आनन्द अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, रविन्द्र सिंघल, प्रेम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, आरडी सिंघल, समीर अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनिल गर्ग, रवि गर्ग, बृजेश सिंघल, गोपाल जैन, श्रीमती नीलम शाह, ममता ऐरन, कविता मंगल, बबीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, कोपल ऐरन, मीरा अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, मिनाक्षी गोयल, प्रीती बिंदल, शशि गर्ग, रेनू मंगल, साधना गोयल, सुधा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, हर्षिनी जैन, रजनी अग्रवाल, शशि प्रभा अग्रवाल, जेसी गोयल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *