नईदिल्ली। साल 2025 अपने यादगार पलों के साथ गुजर गया और अब हम नए साल 2026 में दाखिल हो गए है. हर किसी ने बड़ी ही धूमधाम से नए साल 2026 का स्वागत किया. कोई पटाखे फोड़ कर नए साल का वेलकम किया तो कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट करके 2025 को अलविदा और 2026 को वेलकम किया।
विराट कोहली की इंस्टा पोस्ट
इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके नए साल का वेलकम किया. उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए नए साल श्2026श् में कदम रखा. फोटो में कपल मास्क पहने हुए थे, जिसमें कोहली का चंचल स्पाइडरमैन-स्टाइल मास्क फ्रेम में थोड़ा ह्यूमर जोड़ रहा था. अपनी इस पोस्ट के साथ कोहली ने लिखा, श्अपनी जिंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं.श्
कोहली के सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस हैं, जिसकी वजह से इस पोस्ट पर तुरंत व्यूज आने लगे और फॉलोअर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिसमें इस प्यारे कपल को नए साल 2026 के लिए गुड लक विश किया गया.
कोहली का विराट प्रदर्शन
बता दें कि कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, और अब वो केवल एक फॉर्मेट वनडे क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं. हाल ही कोहली ने 15 साल बाद घरेलू वन-डे टूर्नामेंट श्विजय हजारे ट्रॉफीश् में कदम रखा और दो मैचों में 131 रन और 77 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया.
इस दौरान उन्होंने लिस्ट । क्रिकेट में 16,000 रन पूरे किए, जिससे वह ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए, और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब इस टूर्नामेंट में उनके 6 जनवरी को ठब्ब्प् के बेंगलुरु में मौजूद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रेलवे के खिलाफ खेलने की उम्मीद है।
कोहली का अगला वनडे मैच
वहीं इंटरनेशनल वनडे मैच में कोहली की वापसी इसी महीने में होगी, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए 8 जनवरी को वडोदरा में इकट्ठा होगी. ब्लैक कैप्स के साथ वनडे सीरीज 11 जनवरी को वडोदरा में मैच के साथ शुरू होगी, दूसरा और तीसरा मैच 14 और 18 जनवरी को राजकोट और इंदौर में होगा. इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी. जो 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेले जाएंगे।
विराट कोहली की 2025 की आखिरी पोस्ट, पत्नी अनुष्का के साथ 2026 का किया वेलकम
