Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एशिया कप राइजिंग स्टासर्ः भारत ट्रॉफी से दो कदम दूर, ओमान को हराकर पहुंचा सेमीफाइनल में - Nand Kesari || Top News || Latest News

एशिया कप राइजिंग स्टासर्ः भारत ट्रॉफी से दो कदम दूर, ओमान को हराकर पहुंचा सेमीफाइनल में

हैदराबाद। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में पाकिस्तान ए से मिली हार के बाद भारत ए ने ग्रुप मैच में ओमान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. भारतीय टीम ने मंगलवार 18 नवंबर को दोहा में खेले गए मैच में छह विकेट से जीत हासिल की. इस जीत से नॉकआउट चरण के मैचों से पहले भारत ए का आत्मविश्वास बढ़ेगा.
वैभव सूर्यवंशी सस्ते में हुए आउट
भारत ए स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर 136 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था. लगातार आक्रामक पारियों से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत में ही आउट हो गए. वह 13 गेंदों में केवल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. प्रियांश आर्य भी 10 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे भारत का स्कोर 28/2 हो गया.
इसके बाद नमनधीर और हर्ष दुबे ने तीसरे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की. नमनधीर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हर्ष ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और टीम को छह विकेट से जीत दिलाई. हर्ष दुबे ने 44 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए.
स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी
इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी कर रहे ओमान को 135/7 पर रोक दिया. गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विजयकुमार व्यशाक, हर्ष दुबे और नमनधीर ने एक-एक विकेट लिया. ओमान के लिए वसीम अली ने 45 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली.
तीन टीमें पहुंची सेमीफाइनल में
इस जीत के साथ, भारत ए ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ग्रुप ए की शीर्ष टीम से होगा. ग्रुप बी से पाकिस्तना ने भी सेमीफाइनल में अपने सीट पक्की कर ली है.
ग्रुप ए में, बांग्लादेश ए दो मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष पर है. श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए दोनों ने अब तक खेले गए दो मैचों में एक जीत के साथ दो-दो अंक अर्जित किए हैं. इस प्रकार, बांग्लादेश और श्रीलंका की ए टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *