भारत ने 28.3 ओवर में बांग्लादेश को 146 रनों पर ऑल आउट करके मैच को जीता
बुलावायो (जिम्बाब्वे)। भारतीय अंडर 19 टीम ने बुलावायो में खेले गए अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 18 रनों से मात दे दी है. बारिश से प्रभावित मैच में दूसरी इनिंग में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 29 ओवर में 165 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन भारतीय स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी की वजह से बांग्लादेश उस लक्ष्य करीब तक नहीं पहुंच सका और 28.3 ओवर में ही 146 रनों पर ऑलआउट हो गया. जिससे भारत ने 18 रन से शानदार जीत अपने नाम कर ली।
विहान मल्होत्रा बने प्लेयर ऑफ द मैच
विहान मल्होत्रा को मैच में 4 विकेट लेने की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. विहान 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट झटके. जिसने भारत की जीत में अहम रोल प्ले किया. इसके अलावा खिलन पटेल को दो विकेट मिले और बाकी के गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम 48.4 ओवर में 238 पर ऑलआउट हो गई, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के 67 गेंदों में 72 रन और अभिज्ञान कुंडू के 80 रनों की पारी बहुत ही महत्वपूर्ण थी. लेकिन उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत निश्चित रूप से ये मैच हार जाएगा. लेकिन भारतीय युवा गेंदबाज- विहान मल्होत्रा, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने मैच को वापस खींचा और बारिश से प्रभावित मैच में भारत को 18 रन से जीत दिलाई।
मैच के दोनों टीमों किया हैंडशेक
टॉस के समय दोनों टीमों के कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था. लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों ने हैंडशेक किया. इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा था उनकी टीम के उपकप्तान जवाद अबरार का भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे से हाथ न मिलाना अनादर का संकेत नहीं था. बोर्ड ने कहा कि यह बात जवाद के दिमाग से निकल गई थी क्योंकि वह नियमित कप्तान अजीजुल हकीम की जगह ले रहे थे, जो मैच से कुछ समय पहले बीमार पड़ गए थे.
भारत अंडर 19 प्लेइंग इलेवनः
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
बांग्लादेश अंडर 19 प्लेइंग इलेवनः
एमडी रिफत बेग, जवाद अबरार, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजीन होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (डब्ल्यू), मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन इमोन।
अंडर 19 वर्ल्ड कपः भारत ने बांग्लादेश को 18 रनों से दी मात, विहान मल्होत्रा बने प्लेयर ऑफ दि मैच
