Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपीः कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपीः कांग्रेस के मुस्लिम विधायक आतिफ अकील ने विधानसभा में की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में कुत्तों का मुद्दा उछला तो कांग्रेस के विधायक आतिफ अकील ने गाय पर बयान देकर सदन में एक नया मुद्दा छेड़ दिया. अशासकीय संकल्प के दौरान आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठा दी. भोपाल से विधायक आतिफ अकील ने ये मांग भी कि गाय के निधन पर विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार होना चाहिए. अकील ने गोकशी की घटनाओं पर भी रोक लगाने की मांग की. कांग्रेस विधायक की इस डिमांड पर बीजेपी के विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर आतिफ अकील की ये मंशा है तो सियासत से नहीं पूरे समुदाय से ये आवाज उठनी चाहिए।
गाय को लेकर 2017 की बात दिलाई याद
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में कुत्तों पर सियासी बवाल उठा तो गाय को बचाने की भी डिमांड उठी. इस बार कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने ये मांग उठाई. आतिफ अकील ने मीडिया से बातचीत में कहा, ष्गाय को लेकर मैने अशासकीय संकल्प लगाया है. मेरे पिता ने भी साल 2017 में बीजेपी की सरकार में अशासकीय संकल्प लगाया था, लेकिन वो गिर गया था. मैंने भी अशासकीय संकल्प लगाया है. उम्मीद करता हूं कि वो पारित होगा. मैं मांग करता हूं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए और उनकी जब मौत होती है तो उनका सम्मानजक तरीके से अंतिम संस्कार होना चाहिए.ष्
बीजेपी विधायक ने लगाए सियासी स्टंट के आरोप
आतिफ अकील की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, ष्बेहतर हो कि इस मुद्दे पर विधानसभा में पब्लिसिटी स्टंट के लिए सियासत करने से बाज आएं. मोहन सरकार गौ माता का सम्मान करती है और उसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर कर रही है.ष्
आतिफ अकील बोले- अब प्रस्ताव पारित कराए भाजपा
आतिफ अकील ने इसके जवाब में कहा कि इधर उधर की बात ना करें, यह बताएं कि कारवां कैसे लूटा? मेरे पिता ने तो 2017 में भी ये प्रस्ताव रखा था. तब बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा स्वयं सदस्य थे. उन्होंने तब मतदान क्यों नहीं करवाया था.
शंकराचार्य ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का छेड़ा बड़ा अभियान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने को लेकर अभियान छेड़ा हुआ है. हाल ही में देवबंदी उलेमा ने गाय के मुद्दे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की इस मांग को अपना समर्थन दिया था. उलेमा की तरफ से भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठी. देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने कहा, ष्अगर गायों को लेकर राजनीति बंद कर दी जाए तो देश बहुत तरक्की करेगा. हर धर्म के लोग ये मांग कर रहे हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए.ष्
भोपाल में पकड़ा गया था 26 टन गौ मांस
भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने हिंदू संगठनों से ने मांस से भरा एक ट्रक पकड़ा था. इसे लेकर हिंदू संगठनों का ये कहना था कि इसमें गौ मांस ही ले जाया जा रहा था. जब सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे पुलिस और अधिकारियों ने ड्राइवर को पकड़ा और मांस को बाद में टेस्टिंग के लिए भेजा गया. लैब टेस्टिंग की रिपोर्ट में ये साफ हो गया कि जो 26 टन मास ट्रक से पकड़ाया था वो गौ मांस ही था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *