Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
आखिरकार केकेआर ने चखा जीत का स्वाद, राजस्थान को 4 विकेट से दी मात - Nand Kesari || Top News || Latest News

आखिरकार केकेआर ने चखा जीत का स्वाद, राजस्थान को 4 विकेट से दी मात

नई दिल्ली। रिंकू सिंह (53), अनुकूल रॉय (29) की शानदार पारी और सातवें विकेट के लिए दोनों के बीच हुई 76 रनों की साझेदारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन पहली जीत दिला दी. 156 रनों के लक्ष्य को ज्ञज्ञत् ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
रिंकू-अनुकूल के बीच बेहतरीन साझेदारी
एस समय केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 85 रन था. जहां से उनका जीतना काफी मुश्किल लग रहा था, क्योंकि अनुकूल रॉय आखिरी बल्लेबाज थे, जिसके साथ रिंकू सिंह ने 37 गेंद पर 76 रनों की अटूट साझेदारी करके मैच को केकेआर के पक्ष में डाल दिया. रिंकू सिंह 34 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं अनुकूल 16 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होने 1 चौका और दो छक्का लगाया।
राजस्थान की शानदार गेंदबाजी
राजस्थान भले ही ये मैच नहीं जीत सका, लेकिन उनके गेंदबाजों ने 156 रनों के बचाव में शानदार गेंदबाजी करके केकेआर को बैकफुट पर धकेल दिया था. आर्चर ने पहले ही ओवर में सिफर्ट को शून्य पर आउट करके शानदार शुरुआत दी थी. उसके बाद बर्गर ने दूसरे ओवर में कप्तान रहाणे को भी शून्य पर पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद केकेआर मुश्किल में पड़ गई. उसके बाद रघुवंशी (10) और रोमन पावेल (23) को जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाय. जबकि कैमरून ग्रीन (27) को बिश्नोई ने स्टंप करका आउट किया. रमनदीप सिंह 10 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान की तरफ से जडेजा ने दो विकेट झटके, जबकि दूसरे चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया।

वरुण-नरेन ने राजस्थान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 81 रनों की साझेदारी की. वैभव 28 गेंद में 46 और जायसवाल 29 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद जब केकेआर ने अपने स्पिनरों के गेंद सौंपी तो फिर राजस्थान के बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सके. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में केवल 14 रन खर्च करके 3 विकेट लिए, जिसकी वजह से उनको प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा सुनील नरेन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. जबकि कार्तिक त्यागी न 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लेने में सफल रहे।
इस जीत के साथ केकेआर अंक तालिका में 9वें स्तान पर पहुंच गया है. जबिक मुंबई इंडियंस 10 स्थान पर चला गया है. क्योंकि उसके सिर्फ दो अंक ही हैं, जबकि केकेआर के तीन अंक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *