Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राजा शिवाजी के ट्रेलर में दिखा मराठा साम्राज्य का शौर्य, रितेश देशमुख का रोल काफी दमदार - Nand Kesari || Top News || Latest News

राजा शिवाजी के ट्रेलर में दिखा मराठा साम्राज्य का शौर्य, रितेश देशमुख का रोल काफी दमदार

हैदराबाद। रितेश देशमुख की अभिनीत और निर्देशित हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा श्राजा शिवाजीश् का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया. इस मौके पर फिल्म के स्टार कास्ट, जिसमें रितेश, जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, संजय दत्त और फिल्म के अन्य कलाकार, मौजूद थे. रितेश ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह ट्रेलर साझा किया है.
सोमवार, 20 अप्रैल को रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम पर श्राजा शिवाजीश् का ट्रेलर अपलोड किया. उन्होंने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में ट्रेलर को रिलीज किया है. इस साझा करते हुए एक्टर ने लिखा है, श्एक विरासत जिसने स्वराज्य का निर्माण किया. एक कहानी जिसने इतिहास को आकार दिया. गर्व से प्रस्तुत है राजा शिवाजी का ट्रेलर. हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित. राजा शिवाजी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में. मराठी, हिंदी और तेलुगु.श्
राजा शिवाजी का हिंदी ट्रेलर
2 मिनट 59 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत शिवाजी के बचपन से होती है, जिसका किरदार रितेश देशमुख के बेटे राहिल ने निभाया है. वह मुगलों के बारे में चर्चा करते हुए दिखते हैं. इसके बाद राजा शिवाजी के किरदार में रितेश देशमुख की एंट्री होती है, जो दुश्मनों पर हमला करते हुए दिखाई देते हैं. ट्रेलर में शिवाजी का उन हमलावरों के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए दिखाया गया है, जिन्होंने मराठा साम्राज्य को तबाह करने की कोशिश की.
ट्रेलर में जेनेलिया की भी झलक दिखाई गई है, जो शिवाजी महाराज की पत्नी का किरदार निभा रही हैं. विद्या बालन, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और भाग्यश्री अपने-अपने किरदार में काफी दमदार नजर आ रहे हैं. ट्रेलर मे मराठों, मुगलों और बीजापुर सल्तनत के आदिल शाह के बीच हुए टकराव को दिखाया गया है. रितेश देशमुख का किरदार दुश्मनों से मराठा गौरव की रक्षा करने का प्रण लेता है, चाहे वे आदिल शाह हों या मुगल.
राजा शिवाजी के स्टार कास्ट
फिल्म में साईं बाई के रूप में जेनेलिया देशमुख, अफजल खान के रूप में संजय दत्त, संभाजी शाहजी महाराज (शिवाजी महाराज के भाई) के रूप में अभिषेक बच्चन, बड़ी बेगम (आदिलशाह की पत्नी) के रूप में विद्या बालन, शाहजी राजे भोसले के रूप में सचिन खेडेकर, जीजाबाई के रूप में भाग्यश्री, शाहजहां के रूप में फरदीन खान, पंत के रूप में जीतेंद्र जोशी, आदिलशाह के रूप में अमोल गुप्ते समेत कई कलाकार शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी एक अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं. फिलहाल रितेश देशमुख की यह फिल्म 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में विश्वभर में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel