Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
एमपी: जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों के लिए Continual Social Activities मे अभियान शुरू - Nand Kesari || Top News || Latest News

एमपी: जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों के लिए Continual Social Activities मे अभियान शुरू

 

ग्वालियर। जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्कूल एवं कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु Continual Social Activities मे अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा की भावना विकसित करना है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी अरुणेश सिंह भदौरिया ने बताया कि यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को निरंतर समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रयास है। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता, हेल्थ एवं हाइजीन, शिक्षा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता एवं नेतृत्व विकास जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता है, आवश्यकता केवल सही दिशा देने की है। यदि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में भी भाग लें तो समाज में सकारात्मक बदलाव तेजी से लाया जा सकता है। जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना है। संस्था द्वारा समय-समय पर स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, हेल्थ कैंप, शिक्षा सहायता एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *