Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
खाद -बीज की निजी दुकानों का औचक निरीक्षण, पाँच विक्रेताओ को नोटिस मचा हडकंप - Nand Kesari || Top News || Latest News

खाद -बीज की निजी दुकानों का औचक निरीक्षण, पाँच विक्रेताओ को नोटिस मचा हडकंप

ग्वालियर । जिले के किसानों को मानक खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप निजी खाद -बीज की दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास द्वारा चीनौर, भितरवार व डबरा स्थित खाद व बीज की आठ निजी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इनमें से पाँच खाद -बीज दुकानों पर कमियाँ पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास रणवीर सिंह जाटव ने बताया कि बीते रोज चीनौर स्थित शीतला कृषि सेवा केन्द्र व भदावर एग्रोटेक एवं विकासखंड डबरा के अंतर्गत ऋषिश्वर एग्रोटेक छीमक, पंजाब ट्रेडर्स छीमक, बालाजी किसान सेवा केन्द्र कल्याणी, किसान एग्रोटेक बुजुर्ग रोड डबरा, बालाजी कृषि सेवा केन्द्र डबरा व परम एग्री सीड्स समूदन शामिल हैं। इनमें से जिन खाद – बीज की दुकानों पर कमियां सामने आई हैं उन सभी को बीज नियंत्रण आदेश की विभिन्न धाराओं के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के जवाब समाधानकारक न पाए जाने पर बीज नियंत्रण आदेश के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *