Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
बुरहानपुर में बेमौसम बारिश और तूफान से केला फसल बर्बाद, किसानों को करोड़ों के नुकसान की आशंका - Nand Kesari || Top News || Latest News

बुरहानपुर में बेमौसम बारिश और तूफान से केला फसल बर्बाद, किसानों को करोड़ों के नुकसान की आशंका

बुरहानपुर। एक बार फिर बेमौसम बारिश और तेज आंधी तूफान ने किसानों की केला फसल को चौपट कर दिया है. शाहपुर और खकनार तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश और तेज तूफान ने कहर बरपाया है. इससे दर्जनों गांवों में सैकड़ों किसानों की केला की खड़ी फसल चौपट हो गई है, जिसके कारण प्रभावित किसानों को करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ है.
तूफान से खेतों में बिछी केले की फसल
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को बे-मौसम बारिश और तेज तूफान किसानों की फसलों पर आफत बनकर बरसे हैं. इस बार फिर प्राकृतिक आपदा से सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं. शाहपुर क्षेत्र के खामनी, भावसा, मोहद सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में फसल बर्बादी हो चुकी है. इसी तरह आदिवासी बाहुल्य खकनार क्षेत्र के दर्यापुर, सिंधखेड़ा, सिरपुर, टेंभी, मांजरोद कला, मांजरोद खुर्द, ढाबा, डोईफोडिया सहित अन्य गांवो में किसानों की खड़ी फसल गिर गई है।
नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि, किसानों ने जताई नाराजगी
किसान जीतू पाटिल का कहना है, ष्तूफान से सैकड़ों किसानों को करोड़ों का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है. अब प्रभावित किसानों ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. प्राकृतिक आपदा आए एक दिन बीत चुका है लेकिन प्रभावित किसानों के खेतों में अब तक ना तो प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं, और ना ही कोई जनप्रतिनिधि.
तूफान से किसानों को करोड़ों के नुकसान की आशंका
ऐसे में सभी किसानों ने विधायक मंजू दादू के प्रति नाराजगी जताई है. सुबह 4ः30 बजे फसलें बर्बाद हुई हैं लेकिन किसी ने प्रभावित किसानों की सुध लेने की जहमत नहीं उठाई. अब पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द सर्वे शुरू कराने की मांग की है, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर उचित मुआवजा मिल सके।
विधायक के फोन नहीं उठाने पर किसान आक्रोशित
किसान राहुल पाटिल ने बताया, ष्फसलें खराब होने के बाद किसानों ने क्षेत्रीय विधायक मंजू दादू को कॉल किया लेकिन उन्होंने किसी भी किसान का फोन रिसीव नहीं किया, इससे किसान आक्रोशित हो गए हैं. विधायक के प्रति नाराजगी इसलिए है कि खकनार क्षेत्र में जिन गांवों में फसलें बर्बाद हुई हैं, वो गांव विधायक मंजू दादू के निवास स्थल (कानापुर गांव) से महज 3 से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. विधायक अपने क्षेत्र में नहीं पहुंची साथ ही साथ वे किसानों के फोन भी नहीं उठा रही हैं.ष्
क्षेत्र में तीसरी बार केला की फसल खराब
खकनार क्षेत्र के प्रभावित किसान राहुल पाटिल ने बताया, ष्सुबह-सुबह 4 से 5 बजे के दौरान बेमौसम बारिश और तेज तूफान ने कहर बरपाया. इससे किसानों के खेतों में केला फसल खराब हो गई. जिसके कारण क्षेत्र में करीब 25 फीसदी किसानों को नुकसान हुआ है. यह क्षेत्र में तीसरी बार तबाही है, जिसके कारण हर किसान को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है. विधायक ने किसानों का दर्द जानने में रूचि नहीं दिखाई। किसान जीतू पाटिल ने बताया, ष्फसल तो बर्बाद हो गई अब हमारी मांगे की सरकार जल्द सर्वे शुरू कराए. फसल नुकसानी का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *