Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
फरहान-रणवीर की लड़ाई में सलमान खान की एंट्री, अब श्भाईजानश् सुलझाएंगे डॉन 3 का विवाद! - Nand Kesari || Top News || Latest News

फरहान-रणवीर की लड़ाई में सलमान खान की एंट्री, अब श्भाईजानश् सुलझाएंगे डॉन 3 का विवाद!

हैदराबाद। जब रणवीर सिंह और फरहान अख्तर ने डॉन सीरीज के तीसरे भाग में साथ काम करने का एलान किया, तो इस घोषणा पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं और ज्यादातर लोगों ने रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल किया. फैंस चा रहे थे कि डॉन 2 की तरह शाहरुख खान ही डॉन 3 भी करेंगे, लेकिन डॉन 3 में रणवीर सिंह को टीजर में देख शाहरुख के फैंस बिगड़ गए. इसके बाद से यह फिल्म बंद डिब्बे में चली गई. वहीं, धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता ने रणवीर सिंह के लिए सब कुछ बदल दिया और वे इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार बन गए. फिर उनके इस फ्रेंचाइजी से बाहर निकलने की खबर सामने आई और हर जगह फैल गई.
इस मामले में फिलहाल एफडब्ल्यूआईसीई ने हस्तक्षेप किया है और धुरंधर स्टार पर उनके प्रतिबंध ने नए सिरे से बहस छेड़ दी है और इस थमने का नाम न लेने वाले हंगामे के बीच, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने विवाद को शांत करने के लिए हस्तक्षेप किया है।
सलमान खान ने क्या किया?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, श्सलमान खान, रणवीर सिंह को पसंद करते हैं और अख्तर परिवार को भी उतना ही पसंद करते हैं. उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें. उन्होंने फरहान को समझाया कि मतभेद दशकों से इंडस्ट्री में आम बात है और उन्होंने रणवीर से भी लंबी बातचीत की और उनका नजरिया समझा. वे सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं ताकि किसी को भी बुरा न लगे। डॉन 3, जो एक नए चेहरे के साथ सफल फ्रैंचाइजी को तीसरी बार रीबूट करने वाली थी, की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई थी. निर्माताओं का दावा है कि प्री-प्रोडक्शन चरण में पहले ही 45 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं।
एफडब्ल्यूआईसीई के अशोक पंडित ने क्या कहा

धुरंधर अभिनेता के बाहर निकलने के बाद , एफडब्ल्यूआईसीई मेंबर अशोक पंडित ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के कार्यालय में फरहान अख्तर के पहुंचने पर एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा, श्यह बहुत गंभीर मामला है, और यह चलन बहुत गलत है. शूटिंग शुरू होने से 10 दिन पहले आप किसी प्रोजेक्ट से पीछे नहीं हट सकते. हम पहले एक आंतरिक बैठक कर रहे हैं, और उसके बाद फैसला लेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *