वैलेंटाइन डे पर छाई ओ-रोमियो, हुई बंपर कमाई, फर्स्ट सैटरडे पर तू या मैं ने भी किया कलेक्शन

हैदराबाद । शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओश्रोमियो शनाया कपूर की श्तू या मैंश् वैलेंटाइन डे 2026 से एक दिन पहले 13 फरवरी को रिलीज हुई. इस क्लैश ने ध्यान खींचा है. ओश्रोमियो को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. वहीं, श्तू या मैंश् को दर्शकों को अपनी ओर खींचने के लिए कड़ी मसकत करनी पड़ी रही है. हालांकि ओपनिंग डे के बाद वैलेंटाइन डे यानी रिलीज के दूसरे दिन दोनों फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई.
रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ओश्रोमियो और सर्वाइवल ड्रामा तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे के खिलाफ उतरी. ओश्रोमियो की कहानी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से ली गई है, जो शहर की क्राइम दुनिया पर फोकस करती है. इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी हैं.
जबकि, ओश्रोमियो शनाया कपूर-आदर्श गौरव स्टारर और बिजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी तू या मैं ने वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन अच्छी कमाई की है. यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो एक खतरनाक सिचुएशन में फंस जाते हैं और बचने के लिए संघर्ष करते हुए बाहर निकलने का रास्ता ढूंढते हैं.
कुछ लोगों ने शाहिद और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग की तारीफ की, तो कुछ को लगा कि विशाल भारद्वाज की कहानी कमजोर थी. इसके बावजूद, फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की. मेकर्स ने बताया कि ओश्रोमियो ने ओपनिंग डे पर 9.01 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, तू या मैं पर ओश्रोमियो भारी पड़ी. सैकनिल्क के मुताबिक, शनाया की फिल्म ने 60 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की.
ओ-रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
ओपनिंग डे के बाद दूसरे दिन शाहिद कपूर की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा गया. मेकर्स के अनुसार, ओश्रोमियो ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे 2 (पहले शनिवार) को 14.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद ओश्रोमियो का कुल कलेक्शन 23.51 करोड़ रुपये हो गया है.
तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरे दिन
दूसरी तरफ, तू या मैं ने 133 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी. सैकनिल्क के मुताबिक, तू या मैं रिलीज के दूसरे दिन 1.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे शनाया और आदर्श की फिल्म का कुल कलेक्शन 2 करोड़ रुपये हो गया है।
ओ-रोमियो वर्सेस तू या मैं
दूसरे दिन के कलेक्शन को देखते हुए, यह साफ है कि शाहिद कपूर की ओश्रोमियो ने दूसरे दिन ही शनाया की श्तू या मैंश् को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तू या मैं पहले रविवार को बाजी पलट पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *