हैदराबाद। मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन आज (4 मई को) अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने इस खास दिन की शुरुआत धार्मिक भावना के साथ शुरू किया. एक्ट्रेस ने तिरुपति के मशहूर तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर जाकर अपना जन्मदिन आध्यात्मिक तरीके से मनाया।
तृषा कृष्णन सोमवार की सुबह-सुबह ही तिरुमाला मंदिर पहुंची और इस खास मौके पर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की. उनके इस आध्यात्मिक दौरे का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.वायरल वीडियो और तस्वीरों में तृषा को व्हाइट कलर के सिंपल फ्लोरल आउटफिट में देखा जा सकता है. उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी, जिसके साथ उन्होंने सभी का अभिवादन किया. मंदिर में उनका शांत और सौम्य अंदाज लोगों के दिलों को छू गया. मंदिर के पास इंतजार कर रहे फैंस एक्ट्रेस को देखकर बेहद खुश हुए।
दर्शन के दौरान, तृषा कृष्णन ने उनसे मिलने आए लोगों से बातचीत करने के लिए समय निकाला. उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और लोगों द्वारा दी गई जन्मदिन की शुभकामनाओं को स्वीकार किया.मंदिर पहुंचने से पहले तृषा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा क्लिप शेयर किया था, जिसमें उन्होंने सड़क पर चलते वक्त एक बोर्ड दिखाया था, जिसमें तिरुपति लिखा था. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों को इशारा किया कि वह अपने जन्मदिन की शुरुआत वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन से करेंगी.
23 अप्रैल को वोटिंग के दौरान, तृषा ने अपना वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने तुरंत लोगों का ध्यान खींचा. इससे पहले मार्च में, विजय चेन्नई में तृषा कृष्णन के साथ एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे, और इस इवेंट में दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. यह दोनों तब साथ नजर आए थे, जब विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के तलाक की खबरें ऑनलाइन सामने आने के कुछ ही दिन बीते थे।
तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, भारत के सबसे प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है. भगवान वेंकटेश्वर को बालाजी के नाम से भी जाना जाता है. यहां कई सेलिब्रिटी तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी का दर्शन करने के लिए आते रहते हैं. तृषा के आने से कुछ हफ्ते पहले बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और शमिता शेट्टी को भी मंदिर में देखा गया था. 3 अप्रैल को, शुक्रवार के दिन, एक्ट्रेस श्रिया सरन ने आंध्र प्रदेश में स्थित इस मंदिर का दौरा किया और भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की थी।
