Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
हरियाणा सरकार ने राज्य में कंगना रनौत की नई फिल्म भारत भाग्य विधाता को टैक्स-फ्री करने का किया एलान - Nand Kesari || Top News || Latest News

हरियाणा सरकार ने राज्य में कंगना रनौत की नई फिल्म भारत भाग्य विधाता को टैक्स-फ्री करने का किया एलान

हैदराबाद। कंगना रनौत की नई फिल्म भारत भाग्य विधाता शुक्रवार, 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म को हाल ही में दिल्ली में टैक्स-फ्री किया गया है. अब इसे हरियाणा में भी टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शनिवार को चंडीगढ़ में फिल्म के मेकर्स द्वारा आयोजित एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह घोषणा की.
शनिवार को चंडीगढ़ में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मुख्यमंत्री मौजूद थे. उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी थीं. मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, मैंने कहा है कि ऐसी प्रेरणादायक फिल्में, जो हमें प्रेरित करती हैं, उन्हें हम सभी को देखना चाहिए. चूंकि यह हमें प्रेरित करती है और हमें हमारे कर्तव्यों का एहसास कराती है, इसलिए हम इसे हरियाणा में श्टैक्स-फ्रीश् घोषित करेंगे।
कंगना ने इस पहल के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इससे उनकी फिल्म राज्य के हर व्यक्ति तक पहुंचने में मदद मिलेगी. उन्होंने मीडिया से कहा, हरियाणा के सीएम ने राज्य में महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए अच्छा काम किया है. इसी तरह, उन्होंने अब हमारी फिल्म को टैक्स-फ्री करके हमें मौका दिया है ताकि यह हरियाणा के हर नागरिक तक पहुंच सके।
शनिवार शाम को कंगना रनौत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्भारत भाग्य विधाताश् की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया. इवेंट के वीडियो और तस्वीरों में कंगना, मुख्यमंत्री सैनी का गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत करती नजर आईं. पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत अपनी फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं और देश भर में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित कर रही हैं. हाल ही में, उन्होंने दिल्ली में फिल्म की मुख्य कास्ट और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की।
भारत भाग्य विधाता में कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित है और कंगना रनौत, शैलेश आर सिंह, धवल गाडा, बबीता आशीवाल, आदि शर्मा द्वारा सह-निर्मित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service