मुंबई । एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो अपने किसी एक काम से दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ जाते हैं, जिसे वक्त भी नहीं मिटा पाता। कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला भी एक ऐसी ही शख्सियत थीं। 27 जून 2025 को महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनके अचानक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस को झकझोर कर रख दिया था।
इस खास मौके पर याद करते हैं शेफाली के उस ऐतिहासिक सफर को, जिसने 2000 के दशक में भारतीय पॉप और रिमिक्स म्यूजिक इंडस्ट्री का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया था। आज भले ही रिमिक्स गानों का दौर आम हो चुका है, लेकिन साल 2002 में जब श्कांटा लगाश् गाना रिलीज हुआ था, तो उसने हर रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस गाने में अपनी कातिलाना अदाओं और बेहतरीन डांस से हर किसी को दीवाना बनाने वाली शेफाली जरीवाला उस वक्त महज एक कॉलेज स्टूडेंट थीं।
कांटा लगा गाने के लिए शेफाली जरीवाला को मिले थे इतने रुपए, रातोरात बन गई थीं स्टार
