Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, 5 जुलाई को उद्धव ठाकरे करेंगे राम रक्षा आंदोलन - Nand Kesari || Top News || Latest News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, 5 जुलाई को उद्धव ठाकरे करेंगे राम रक्षा आंदोलन

चंदा चोरी पर अब उद्धव ठाकरे ने मोर्चा खोला,दादर में राम रक्षा आंदोलन करेंगे
मुंबई। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी संग्राम काफी तेज हो चला है. शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर राम मंदिर से मिले चंदे को लूटने का आरोप लगाया.
उन्होंने 5 जुलाई को रामभक्तों, हिंदुओं से दादर स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित होने की अपील करते हुए कहा कि अब रामरक्षा आंदोलनश् शुरू किया जा रहा है. यहां अपने आवास मातोश्री में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम मंदिर में भक्तों के दान किए पैसे लूटे हैं. उन्होंने इसकी जवाबदेही तय करने की मांग की. उन्होंने कहा कि रविवार शाम 5 बजे से दादर कबूतरखाना में हनुमान मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उद्धव ठाकरे ने सभी नागरिकों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए खुला न्योता दिया. साथ ही उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लोगों से पार्टी लाइन से ऊपर उठने की अपील की.उद्धव ठाकरे ने कहा कि, वे हर उस हिंदू को न्योता देना चाहते हैं जो भगवान राम के घर में इस चोरी को बर्दाश्त नहीं कर सकते. यह उन सभी के लिए है जिन्होंने हिंदुत्व या बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को नहीं छोड़ा है.
उद्धव ठाकरे ने कहा, ष्हम राम रक्षा स्तोत्र, हनुमान स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए इकट्ठा होंगे.ष् उन्होंने आगे कहा कि वह खुद पार्टी के बड़े नेताओं और शिव सैनिकों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे.यह आक्रामक रुख ऐसे समय में आया है जब ठाकरे खेमे में बहुत ज्यादा राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है. इसमें पार्टी के छह सांसद का शिंदे की शिवसेना में शामिल होना और हाल ही में करीबी सहयोगी सचिन अहीर का पार्टी छोड़ना शामिल है.
राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास को याद करते हुए, ठाकरे ने कहा कि भाजपा का मौजूदा राजनीतिक दबदबा आम हिंदुओं के बलिदान पर बना है. उन्होंने कहा, ष्पूरे देश की हिंदू आबादी ने उस आंदोलन में हिस्सा लिया जिससे भाजपा बनी.ठाकरे ने कहा, ष्हमें कारसेवकों पर हुए जुल्म, गोधरा कांड, अहमदाबाद दंगे और मुंबई में जो हुआ, सब याद है. यह सब सहते हुए भी हिंदू डटे रहे. इसका फायदा उठाते हुए, भाजपा, जिसके आंदोलन से पहले सिर्फ दो सांसद थे और जो श्गांधीवादी समाजवादश् को मानती थी, हिंदुत्व की तरफ मुड़ गई और राम मंदिर का मुद्दा उठा लिया.ष्
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि मंदिर के चंदे से निकाले गए पैसे का संबंध विपक्षी पार्टियों में फूट डालने के मकसद से किए जा रहे राजनीतिक कामों से हो सकता है. उन्होंने कहा कि, ष्आज, भाजपा के राज में, राम मंदिर गलत वजहों से खबरों में है.उन्होंने कहा कि, राजनीतिक पार्टियों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, सांसदों को गोवा और दूसरी जगहों पर भेजा जा रहा है. उद्धव ने सवाल करते हुए कहा कि, ऑपरेशन के नाम पर खरीद-फरोख्त की जा रही है. क्या बीजेपी अब श्ऑपरेशन राम मंदिरश् चला रही है. इस बात के सबूत हैं कि मंदिर में डकैती हुई है।
उन्होंने कहा कि, कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इस चोरी के पैसे का इस्तेमाल दूसरी पार्टियों को तोड़ने के लिए किया जा रहा है. यह बहुत गंभीर बात है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 1990 के दशक के एक मशहूर नारे का जिक्र करते हुए, ठाकरे ने सत्तारूढ़ पार्टी को कड़ी चेतावनी दी.
उद्धव ठाकरे ने कहा, ष्जैसे अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था, अब हिंदू मार नहीं खाएगा, मैं कहता हूं, अब हिंदू माफ नहीं करेगा। हिंदू समुदाय मंदिर लुटेरों को उनकी सही जगह दिखाएगा.ष् ठाकरे ने जोर देकर कहा कि दादर आंदोलन एक बड़े, राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि रविवार के कार्यक्रम के बाद, हर जिले, शहर और गांव में स्थानीय राम और हनुमान मंदिरों में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे. यह देखते हुए कि सालाना वारी (पंढरपुर तीर्थयात्रा) चल रही है, ठाकरे ने कहा कि वारकरी (तीर्थयात्री) भी कथित मंदिर धोखाधड़ी को लेकर बहुत गुस्से में हैं और भाजपा को जवाबदेह ठहराने के लिए एकजुट होंगे।
मंदिरों के बाहर लिखो चंदा चोरों से सावधान
अयोध्या में राम मंदिर चोरी को लेकर उठे बवाल पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी बयान दिया है. भोपाल में महिला कांग्रेस के राम मंदिर चोरी के विरोध में किए गए प्रदर्शन में पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा, ष्जो अयोध्या राम मंदिर में हुआ वो चोरी है. मैंने भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए का चंदा दिया था. ये मेरी आस्था की चोरी है. मेरे वकील की सलाह पर मैं अयोध्या जाकर मुकदमा करूंगा।
दिग्विजय सिंह ने इस मौके पर लोगों से अपील करते हुए कहा, मंदिरों में चंदा चोरों से सावधान जैसे बैनर लगाए जाना चाहिए. उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि मैंने अपने घर पर चंदा चोरों के प्रवेश निषेध का बैनर लगवाया है. मंदिरों में ये बैनर लगाने के साथ पुजारियों को भी ये करना चाहिए कि वे ऐसे चंदा चोरों से सतर्क रहें. उन्हें मंदिर के अंदर घुसने नहीं दें।
चंदा वापिस लेकर शंकराचार्य न्यास को दूंगा
दिग्विजय सिंह ने कहा, ष्पूरे देश से भगवान राम की आस्था में लोगों ने चंदा दिया था, करोड़ों में दान आया था. अगर लोगों की आस्था के साथ आए इस धन, इस दान का गलत इस्तेमाल हुआ है तो इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. अगर इस मामले में फाइनेंशियल गड़बड़ी सामने आती है तो वे अपना चंदा वापिस लेंगे और फिर ये धनराशि किसी शंकराचार्य के न्यास या किसी धार्मिक पीठ को दे देंगे।
दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, ष्ये पार्टी धर्म बेचकर धन कमाते हैं और वोट तो क्या विधायक भी खरीद लेते हैं. हमारे ही चंदे की चोरी से ये सब होता है।
उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसी साल 2 अक्टूबर से महाकाल मंदिर उज्जैन से रामलला मंदिर अयोध्या तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि ष्उनकी यह यात्रा पूरी तरह गैर राजनैतिक होगी. मोबाइल में व्हाट्स एप और दूसरी सोशल साइट का भी उपयोग नहीं होगा. इस यात्रा में वे सभी शामिल हो सकते हैं जिसने अयोध्या मंदिर के लिए चंदा दिया है. चंदा चोरों के खिलाफ इस यात्रा में सभी पार्टी के लोगों का स्वागत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet pusulabet pusulabet giriş holiganbet grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş alobet holiganbet piabet betcio meritking deneme bonusu veren siteler pashagaming betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet avrupabet avrupabet giriş padişahbet padişahbet giriş alobet giriş alobet betasus betasus giriş perabet perabet giriş