उमंग सिंघार का कटाक्ष- असली फूट कांग्रेस में नहीं बीजेपी में
छतरपुर। मध्य प्रदेश की दतिया सीट में नामांकन के साथ ही बयानबाजी का दौरा शुरू हो गया है. नामांकन के बाद आमसभा में नरोत्तम मिश्रा के भावुक होने पर नेता प्रतिपक्ष ने चुटकी ली है. दतिया उपचनुाव में बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के पक्ष में अपील करते हुए कद्दावर नेता व पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, जिसपर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि एक ओर नरोत्तम मिश्रा रो रहे थे, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री मोहन यादव हंस रहे थे।
मुख्यमंत्री खुश क्योंकि नरोत्तम मिश्रा का टिकट कट गया: उमंग सिंघार
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बहते आंसुओं पर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छतरपुर में कहा, नरोत्तम मिश्रा जी के आंसु छलक रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री जी खुश हो रहे थे. मुख्यमंत्री इसलिए खुश थे क्योंकि नरोत्तम मिश्रा जी का टिकट काट दिया. ये बीजेपी के नेताओं की अंदरूनी लड़ाई है और उसपर मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहूंगा. लेकिन ये हमेशा कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस में फूट है,लेकिन पूरी दतिया में इनकी फूट दिखी. सड़कों पर बीजेपी के कार्यकर्ता दिखे, नामांकन के दैरान नरोत्तम मिश्रा को मजबूरी में मंच पर बैठना पड़ा, नहीं तो अब कहां जाएंगे?
हर किसी के मन में यही सवाल, नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा?
दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई थी, लेकिन ये मामला तब सुर्खियों में आ गया जब बीजेपी ने प्रदेश के कद्दावर नेता और उपचुनाव के प्रबल दावेदार नरोत्तम मिश्रा का ही टिकट काट दिया. राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता के बीच इसी बात की चर्चा रही कि आखिर पूर्व गृह मंत्री का टिकिट क्यों काटा? वहीं, नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने से दतिया में समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. हालांकि, बीजेपी अपने फैसले पर अडिग रही और दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया.
72 घंटे तक रखा सब्र और फिर यूं बिखरे, ऐसे दतिया के मंच पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा
सोमवार को दतिया में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने अपना नामांकन भरा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, खुद नरोत्तम मिश्रा समेत बीजेपी के कई दिग्गज शामिल हुए. इसके बाद हुई आम सभा में भाषण के दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा काफी भावुक हो गए, जिस पर कांग्रेस ने तंज कसने को आखिर में मौका मिल ही गया।
दतिया मामले पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, नरोत्तम मिश्रा रो रहे थे और मोहन यादव हंस रहे थे
