Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
मोदी ने जेब से नहीं आपके दिए टैक्स से फ्री राशन बांटा है…मायावती - Nand Kesari || Top News || Latest News

मोदी ने जेब से नहीं आपके दिए टैक्स से फ्री राशन बांटा है…मायावती

हिंदुस्तान समाज आगरा.  बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कोठी मीना बाजार मैदान पर आगरा सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा,जातिवादी, पूंजीवादी,सांप्रदायिक और दोषपूर्ण नीतियों,कथनी और करनी में अंतर की वजह से इस बार भारतीय जनता पार्टी भी केंद्र में नहीं होगी। नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं है। भाजपा ने जो भी वायदे किए, हवा-हवाई हैं। इनका ज्यादा समय अपने चहेते पूंजीपतियों को बनाने में लग रहा है। बसपा अध्यक्ष ने कहा, हमारी पार्टी ने किसानों को साधन उपलब्ध कराए और जो सुविधाएं हमने दीं, वह अन्य किसी ने नहीं दीं। इस सरकार में दलितों, आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। इनका सरकारी नौकरी में भी कोटा पूरा नहीं हुआ। सरकारी नौकरी में आरक्षण भी पूरा नहीं हुआ। मायावती ने कहा कि एससीएसटी के कर्मचारियों को पदोन्नति भी नहीं मिली है। एससीएसटी आरक्षण में संशोधन बिल लाने के लिए हमारी पार्टी ने दबाव बनाया तो कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत से सपा को आगे लाया गया और इस बिल को पास नहीं होने दिया। मायावती ने कहा कि बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। हमारी पार्टी ने चुनाव में सर्वसमाज को टिकट में उचित भागीदारी दी है। किसी एक बिरादरी को नहीं, बल्कि रिजर्व सीट पर हर एक को मौका दिया। निकाय चुनाव में वाल्मीकि समाज को टिकट दिया था। हमने जाटव समाज को आगरा में, सीकरी से ब्राह्मण को टिकट दिया है। मायावती ने कहा कि ये चुनाव फेयर हुआ और ईवीएम ठीक रही तो इनकी कोई गारंटी,जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। भाजपा ने अच्छे दिन का जो वादा किया, वह दिखते नहीं। इनका समय चहेते पूंजीपतियों, धन्ना सेठों के लिए लग रहा है। उनके आर्थिक सहयोग से ही संगठन चलता है। इलेक्ट्रोनिक बॉन्ड से पता चल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, निजीकरण के कारण भी एससीएसटी को लाभ नहीं मिल पा रही है। अल्पसंख्यक की हालत भी काफी दयनीय हो गई है। भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा है। व्यापारी वर्ग भी काफी दुखी है। देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हवा हवाई संकल्प पत्रों को यह पार्टियां चुनाव बाद अमल में नहीं लाती है। इसीलिए हमारी पार्टी कोई घोषणापत्र नहीं लाती है। हम काम में विश्वास रखते हैं। हमारी पार्टी की सरकार बनी तो केंद्र में हवा-हवाई काम नहीं करेगी। जमीनी स्तर पर कार्य करके दिखाएगी। बिना घोषणा पत्र के ही हमने काम करके दिखाए भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel meritking meritking giriş best online casinos in new zealand padişahbet padişahbet giriş padişahbet güncel giriş kalebet kalebet giriş kalebet güncel giriş kralbet kralbet giriş kralbet güncel giriş jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş alobet alobet giriş amgbahis amgbahis giriş betasus betasus giriş betnano betnano giriş betpipo betpipo giriş betplay betplay giriş betsmove betsmove giriş egebet egebet giriş imajbet imajbet giriş jokerbet jokerbet giriş marsbahis marsbahis giriş matbet matbet giriş ultrabet ultrabet giriş restbet restbet giriş supertotobet supertotobet giriş perabet perabet giriş grandpashabet amkbet radissonbet romabet casinowon betgit teosbet holiganbet mercurecasino cashwin jojobet betplay nesinecasino bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş bets10 bets10 giriş bets10 güncel bets10 bets10 giriş