Sector 36 Movie Review | ‘सेक्टर 36’ हमारे समाज और समय के लिए एक इम्पोर्टेन्ट फिल्म है

मैडॉक फिल्म्स की नई पेशकश उनकी पहली की गई रिलीज़ की गई फिल्मो के काफी अलग हैं, फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित हैं, फिल्म काफी डार्क और सस्पेंस से भरी हैं, जो आपके दिल और दिमाग को झंझोर के रख देगी।

मैडॉक फिल्म्स की नई पेशकश उनकी पहली की गई रिलीज़ की गई फिल्मो के काफी अलग हैं, फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित हैं, फिल्म काफी डार्क और सस्पेंस से भरी हैं, जो आपके दिल और दिमाग को झंझोर के रख देगी, ये हमारे समाज और समय के हिसाब से एक बहुत जरूरी फिल्म है, जो समझ की डरावनी सच्चाई से रूबरू करवाती हैं, जिसे हम शायद नकारना चाहते है.

फिल्म 2006 के नोएडा सीरियल मर्डर्स, जिन्हें निठारी किलिंग्स के नाम से भी जानते हैं, से प्रेरित है।इसमें विक्रांत मैसी ने एक अमीर परिवार के घरेलू नौकर की भूमिका निभाते दिखाई  देंगे, और इस परिवार में रहस्य की कोई कमी नहीं हैं। उसका किरदार, जो निर्दयता और क्रूरता से भरा हुआ है, बिना किसी पछतावे के बच्चों का अपहरण और हत्या करता है। उसका अतीत, जो पीड़ा और दुख से भरा हुआ है, उसे एक ऐसा हत्यारा बना देता है।

विक्रांत के मालिक, अक्षय खुराना, जो एक प्रभावशाली और अमीर व्यक्ति की भूमिका में हैं, उनका बच्चों के साथ दुराचार करना उनकी आदत या लत हैं, जो उसे अपने घर में हो रहे भयानक अपराधों में एक भागीदार बना देता है। दोनों मिलकर यह घिनौने काम करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *