Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अगुआई में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई साफ-सफाई - Nand Kesari || Top News || Latest News

ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अगुआई में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई साफ-सफाई

ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अगुआई में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई साफ-सफाई

 

ग्वालियर  “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर मंगलवार से शुरू हुए “स्वच्छता ही सेवा-2024” पखवाड़ा के तहत ग्वालियर कलेक्ट्रेट सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में शासकीय सेवकों ने सामूहिक रूप से साफ-सफाई की। ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर बने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहरी इलाके में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने झाडू लेकर साफ-सफाई की। 
कलेक्ट्रेट परिसर से साफ-सफाई के बाद प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को नगर निगम के वाहनों में भरने के लिये निर्धारित स्थल को कलेक्टर श्रीमती चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने साफ-सुथरा किया। साथ ही जमा किए गए कचरे को नगर निगम के वाहन में भरवाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण स्थल के चारों ओर रंगाई-पुताई कराएं। साथ ही गमले भी रखवाएं। साथ ही निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण स्थल पर एक ऐसी संरचना बनाएं, जिससे बाहर से कचरा दिखाई न दे और नगर निगम के वाहनों में आसानी से कचरा उठाकर भरा जा सके।  कलेक्ट्रेट में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के पहले दिन आयोजित हुए साफ-सफाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार, कुमार सत्यम व टी एन सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने श्रमदान किया। इसी तरह केन्द्रीय पुरातत्व संग्रहालय गूजरी महल, जिला शिक्षा केन्द्र व सहकारिता कार्यालय सहित शासकीय सेवकों ने साफ-सफाई की। साथ ही स्वच्छता की शपथ भी ली। जिले के दूर-दराज क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय मोहनपुर भितरवार सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *