ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान के विजयी होने से तथा मोंदी सरकार में मंत्री बनने से रिक्त हुई बुधनी विधानसभा सीट इन दिनों प्रदेष की राजनीति में काफी सुर्खियों में छाई हुई है। यहाँ जल्दी ही उपचुनाव होने वाले है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों में इस सीट को लेकर कई प्रत्याषी दावेदारी करते हुये नजर आ रहे है। जहां तक भाजपा का सवाल है तो भाजपा के लिये इस सीट को जीतना प्रेस्टीज पाइंट बन गया है। ताजा बात करे तो अभी तक तीन नाम खुलकर सामने आये हैं। पहला नाम भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय का है जो वर्तमान केंद्रीय मंत्री षिवराज सिंह चैहान के बेहद करीबी बताये जाते है। दूसरा सुनील महेष्वरी का नाम भी इस रेस में “ाामिल है श्री महेष्वरी पिछली षिवराज सरकार में सिलाई कला बोर्ड के अध्यक्ष रहे। पार्टी में ये सादगी,मिलनसार व बेदाग छवि के रूप में जाने जाते है। भाजपा में ये किसी परिचय के मोहताज नहीं है। तीसरा नाम कार्तिकेय सिंह चैहान का है। यदि टिकट वितरण के समय पार्टी ने वंषवाद को नकारा तो कार्तिकेय सिंह चैहान का नाम भी दावेदारों में बड़ा नाम आया है। ये सभी दावेदार बुधनी विधान सभा उपचुनाव में भाजपा को भारी मतों से जिताने का दंभ भर रहे है। इन दिनों ये सभी भाजपा के बेडे से बडे नेताओं से मिलकर टिकट अपने नाम कराने में जुट गये है अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा हाई कमान टिकट वितरण में कौन सा फॉर्मूला तैयार करके किसे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारती है।
एमपी उपचुनाव : बुधनी विधानसभा के तीन बडे दावेदार,सुनील महेष्वरी,कार्तिकेय व रवि मालवीय की चर्चा तेज हुई
