Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
भाजपा का सक्रिय सदस्य वही होगा, जिसने लक्ष्य पूरा किया होगा : अभय चौधरी - Nand Kesari || Top News || Latest News

भाजपा का सक्रिय सदस्य वही होगा, जिसने लक्ष्य पूरा किया होगा : अभय चौधरी

 

ग्वालियर। भाजपा संगठनात्मक जिला ग्वालियर की सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में जिलाध्यक्ष अभय चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि पूरे भारत में 16 अक्टूबर से बूथ स्तर पर भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। हर बूथ पर भाजपा सक्रिय सदस्यों की सदस्यता करेगी।
उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने का पात्र वही अभ्यर्थी होगा, जिसने पार्टी द्वारा दिए लक्ष्य के तहत सदस्यों को जोड़ा होगा। भाजपा जिला ग्वालियर में रिकार्ड सदस्यों को पार्टी से जोड़गी और पुन: भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में हर वर्ग हर क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस सदस्यता अभियान को पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सव की तरह मनाया और बूथ स्तर तक घर-घर जाकर सदस्यों को जोड़ा गया है जो सरहनीय है और अब इस अभियान का दूसरा चरण सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें कम से कम 100 साधारण सदस्य बनने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा इसके लिए नमो ऐप या भाजपा वेबसाइट के माध्यम से 100 का गैर वापसी योग्य भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता मापदंडों को पूरा करने के पश्चात सदस्यता की स्वीकृति जिला समिति द्वारा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने उत्साह और लगन से साधारण सदस्य बनाए हैं, सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई देता हूं और आगे भी सक्रिय सदस्य अभियान में हमारे कार्यकर्ता बढ़  चढ़कर हिस्सा लेंगे और पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। अंत में उद्योगपति स्व. रतन टाटा जी,  स्व. मुकेश कुमार बंसल, पार्षद स्व. श्रीमती राज बेटी माहौल को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन महामंत्री राजू पलैया ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, अरुण कुलश्रेष्ठ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming