भूपेन्द्र जैन रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के चैयरमैन बने

ग्वालियर। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3053 के पूर्व प्रान्तपाल भूपेन्द्र जैन को 78वर्ष पुराने रोटरी क्लब ग्वालियर में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन का चैयरमैन बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब ग्वालियर के 75वे वर्षगांठ समारोह में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन की स्थापना की गई थी और पूर्व प्रान्तपाल भूपेन्द्र जैन ने सन 2017 में ग्वालियर अंचल का सबसे बडा मेडीकल मिशन मुरैना में आयोजित किया गया था। अब रोटरी क्लब ग्वालियर, ग्वालियर अंचल के सभी रोटरी क्लबों को सम्मिलित करके मध्यप्रदेश  रीजन में रोटरी मेडीकल मिशन आयोजित करेगा। जिससे सभी जरूरतमंद लोगों को उसका लाभ मिल सके। रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष राघव गुप्ता, सचिव अनिल माहेश्वरी ने बताया कि गत दिवस रोटरी क्लब ग्वालियर के बोर्ड की बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व प्रान्तपाल भूपेन्द्र जैन को मेडीकल मिशन का चैयरमैन बनाया गया। रोटरी क्लब द्वारा अनेक चिकित्सक एवं सेवाभावी रोटेरियन के साथ मिलकर आगामी वर्ष 2025 में ग्रामीण क्षेत्र में रोटरी अंतर्राष्ट्रीय एवं रोटरी के अन्य डिस्ट्रिक के साथ मिलकर रोटरी मेडीकल मिशन किया जायेगा। रोटरी क्लब ग्वालियर के शपथग्रहण कार्यक्रम में पधारे राजसभा सदस्य विवेक तनखा जी ने भी इस अंचल में मेडीकल मिशन आयोजित करने पर अपनी सहमति एवं सहयेाग प्रदान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *