Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
दूसरे टेस्ट में भारत की हुई शर्म नाक हार, न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हराया - Nand Kesari || Top News || Latest News

दूसरे टेस्ट में भारत की हुई शर्म नाक हार, न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रनों से हराया

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने भारत को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 113 रनों से हरा दिया है. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज में हराया है. इस दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 69 साल पहले खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 259 रन बनाए. भारत पहली पारी में 156 रन बनाए. न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर भारत पर 103 रनों की लीड हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 255 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 359 रनों की लक्ष्य दिया.
न्यूजीलैंड ने पहली बार जीती टेस्ट सीरीज
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार टीम इंडिया न्यूजीलैंड के गेंदबाज के सामने बिखर गई. टीम 60.2 ओवर में 245 रनों पर अॉलआउट हो गई. इसके साथ ही भारतीय टीम 113 रनों से हार गई. भारत की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए. उन्होंने 65 गेंदों में 9 चैके और 3 छक्कों के साथ 77 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा (8), विराट कोहली (17), शुभमन गिल (23), सरफराज खान (9) और वाशिगटन सुंदर (21) भी कमाल नहीं कर पाए. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया और 84 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का रहा दबदबा
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में डेवॉन कॉन्वे (76) और रचिन रविंद्र (56) रनों की मदद से 259 रन बनाए. भारत के लिए पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज 40 रन का स्कोर भी पार नहीं कर पाया था. यशस्वी जायसवाल ने 30, शुभमन गिल ने 30, और रविंद्र जडेजा ने 38 रन बनाए और टीम 156 ही बना पाई. न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में कप्तान टॉम लैथम के 86, टॉम ब्लंडेल 41 और ग्लेन फिलिप्स 48 की मदद से 255 रन बनाए. इस मैच की दोनों पारियों में भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमशरू 8 और 18 रन बना पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel