Warning: Undefined array key 0 in /home/webhutor/nandkesari.com/wp-content/plugins/contact-form-7/includes/file.php on line 268
नाइजीरिया पहुंचे पीएम मोदी दिया दुनिया को बड़ा संदेश,मिला बडा सम्मान - Nand Kesari || Top News || Latest News

नाइजीरिया पहुंचे पीएम मोदी दिया दुनिया को बड़ा संदेश,मिला बडा सम्मान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है और अब लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। नाइजीरिया की राजधानी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि भारत विकास, शांति, समृद्धि और लोकतंत्र का प्रतीक बनकर दुनिया के लिए एक नई उम्मीद के रूप में उभरा है। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत सन्नू, नाइजीरियाश् से की, जिसका मतलब नमस्ते नाइजीरिया है।
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के रूप में नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा है, लेकिन वह अकेले नहीं आए हैं। मोदी ने कहा, श्मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की सुगंध और करोड़ों भारतीयों की ओर से आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर आया हूं।श् मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अपनी सुविधाजनक स्थिति से बाहर निकल चुका है और नई चीजें करते हुए नये रास्ते बना रहा है। उन्होंने कहा कि यही आज के भारत का सार बन गया है।
पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने मोदी-मोदी के नारों के बीच कहा, विश्वास से भरा भारत आज एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है। लक्ष्य स्पष्ट है-विकसित भारत का निर्माण करना। मोदी ने कहा कि भारत में अब 1.5 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप हैं। उन्होंने कहा, श्पिछले दशक में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बनाए गए हैं। एक यूनिकॉर्न का मतलब है 8,000-10,000 करोड़ रुपये की पूंजी वाली कंपनी। 100 से अधिक कंपनियां भारत की स्टार्टअप संस्कृति की सफलता का सबूत हैं।श् उन्होंने कहा कि भारत यह उपलब्धि इसलिए हासिल कर पाया, क्योंकि वह अपनी सुविधानजक स्थिति से बाहर आया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने अपने सकल घरेलू उत्पाद में दस लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर जोड़े हैं।उन्होंने कहा, श्10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना हो गया है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। वह दिन दूर नहीं जब भारत 5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष उद्योग में भारत की प्रगति के लिए दुनिया उसकी प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने तय किया है कि जल्द ही हमारे अपने गगनयान के जरिए भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
नए रास्ते बनाना भारत की आदत
प्रधानमंत्री ने कहा, भारत अंतरिक्ष में अपना स्टेशन भी बनाने वाला है। सुविधाजनक स्थिति से बाहर निकलकर नए रास्ते बनाना भारत की आदत बन गया है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत नाइजीरिया के राष्ट्रपति टिनुबू के निमंत्रण पर नाइजीरिया में हैं। यह यात्रा 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş atlasbet perabet perabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş grandpashabet holiganbet güncel giriş grandpashabet jojobet holiganbet jojobet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit tambet süperbetin süperbetin giriş matbet matbet giriş holiganbet holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş starzbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş meritbet meritbet giriş grandpashabet